×

Lucknow News: ‘नजराना-ए-अवध’ वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ, पहले दिन रहा अवध गर्ल्स का बोलबाला

पहले दिन अवध गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं का बोलबाला रहा। आठ प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने जीत दर्ज की। शॉर्ट स्टोरी राइटिंग में अवध गर्ल्स ने जीत हासिल की। वहीं अंग्रेजी शॉर्ट स्टोरी राइटिंग में नवयुग और अवध गर्ल्स संयुक्त रुप से जीते। सोलो डांस में अवध गर्ल्स की प्रेरणा नेगी को पहला, महाराज बिजली पासी कॉलेज की आकांक्षा कुशवाहा को दूसरा और बीबीडी की कुमकुम मौर्या को तीसरा स्थान मिला।

Abhishek Mishra
Published on: 3 April 2024 2:00 PM GMT
Lucknow News: ‘नजराना-ए-अवध’ वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ, पहले दिन रहा अवध गर्ल्स का बोलबाला
X

Lucknow News: अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चार दिवसीय साहित्यिक और सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कॉलेज ने आठ प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह मौजूद रही। नजराना-ए-अवध नामक वार्षिकोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


वार्षिकोत्सव का हुआ आगाज

अवध गर्ल्स में बुधवार को रंगरेजा थीम पर आधारित उत्सव का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. मांडवी सिंह ने कहा कि आप सभी अपने ध्येय को निर्धारित कर आगे बढ़ें। फिर उसे पूरी लगन से हासिल करें। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिसके बाद प्रतियोगिताएं शुरु हुईं। सबसे पहले ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके अलावा यहां हिंदी पोएट्री राइटिंग, अंग्रेजी पोएट्री राइटिंग, शार्ट स्टोरी लेखन, सोलो डांस, टर्नकोट और रिगार्ड बिफोर डिस्कार्ट जैसी प्रतियोगिताओं हुई।


इन कॉलेजों ने किया प्रतिभाग

साहित्यिक और सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव में शहर के कई कॉलेजों ने प्रतिभाग किया। यहां आईटी कॉलेज, नवयुग कन्या महाविद्यालय, महाराजा बिजली पासी महाविद्यालय, स्टडी हाल, आईआईएलएम सहित कई संस्थानों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्या प्रो. बीना राय, प्रबंधक प्रो. निशि पांडेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।


अवध गर्ल्स ने जीती आठ प्रतियोगिताएं

वार्षिकोत्सव के पहले दिन अवध गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं का बोलबाला रहा। आठ प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने जीत दर्ज की। शॉर्ट स्टोरी राइटिंग में अवध गर्ल्स ने जीत हासिल की। वहीं अंग्रेजी शॉर्ट स्टोरी राइटिंग में नवयुग और अवध गर्ल्स संयुक्त रुप से जीते। सोलो डांस में अवध गर्ल्स की प्रेरणा नेगी को पहला, महाराज बिजली पासी कॉलेज की आकांक्षा कुशवाहा को दूसरा और बीबीडी की कुमकुम मौर्या को तीसरा स्थान मिला। ग्रुप डांस व टर्न कोट में भी अवध गर्ल्स की छात्राओं ने बाजी मारी। अंग्रेजी पोएट्री राइटिंग में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अवध की छात्राओं को मिला। जबकि हिंदी में अवध कॉलेज की अर्चना यादव को पहला, आईआईएलएम के पुनीत मिश्रा को दूसरा और नवयुग की काजल अवस्थी को तीसरा स्थाम मिला।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story