TRENDING TAGS :
BJP New President: कौन होगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नामों को लेकर चर्चा तेज, इस जाति पर लग सकती है मुहर
BJP New President: भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्षों की जारी की गयी सूची में पिछड़े और दलित वर्ग पर फोकस किया गया है। हालांकि महिलाओं की संख्या कम हैं।
Raebareli BJP News
BJP New President: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव के तहत बीते सोमवार 1819 मंडलों में 751 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। शेष मंडलों में भी जल्द ही मंडल अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक कई जनपदों में मंडल अध्यक्ष के चुनाव सहमति न बन पाने के चलते सूची नहीं बन पायी। भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्षों की जारी की गयी सूची में पिछड़े और दलित वर्ग पर फोकस किया गया है। हालांकि महिलाओं की संख्या कम हैं।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि विधानसभा उपचुनाव में दलितों और पिछड़ों के मिले समर्थन से ही भाजपा को जीत हासिल हुई थी। इसी के चलते संगठन ने इन वर्गो को तरजीह दी है। मंडल अध्यक्षों की जारी सूची में कई जनपदों में समीकरण के लिहाज से सामान्य जाति को भी जगह दी गयी है। मंडल अध्यक्षों के नामों के ऐलान के बाद जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
उल्लेखनीय है कि मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए 15 दिसंबर और जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए 31 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित की गयी है। कई जनपदों में मंडल अध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं की आपसी खींचतान के चलते तय समय पर चुनाव संपन्न नहीं हो पाए हैं।
प्रदेश नेतृत्व को 1023 मंडलों से ही अध्यक्षों के नाम के पैनल मिले। जिसके आधार पर 751 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई। ऐसा माना जा रहा है कि कार्यकर्ताओं की आपसी असहमति के चलते मंडल अध्यक्ष के चुनाव में देरी हो रही है। मंडल अध्यक्ष के नाम फाइनल होने के बाद ही जिला अध्यक्ष के चुनाव होंगे। ऐसे में जिला अध्यक्ष का चुनाव 15 जनवरी तक होने की संभावना जतायी जा रही है।
नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मंथन शुरू
भारतीय जनता पार्टी के मंडल और जिला अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया के बीच नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी मंथन तेजी से चल रहा है। हालांकि मंडल और जिला अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस बीच यह चर्चा काफी तेज है कि इस बाद भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष दलित, पिछड़ या फिर ब्राह्मण जाति से ही होगा।
दलित वर्ग में पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा सांसद रामशंकर कठेरिया और विनोद सोनकर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं। वहीं पिछड़े वर्ग से अमरपाल मौर्य, बाबूराम निषाद और बीएल वर्मा के नाम की चर्चा तेजी से चल रही है। वहीं ब्राह्मण चेहरे के रूप में राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा और हरीश द्विवेदी के नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।