×

RLD के नवनियुक्त मंत्री का स्वागत, कहा BJP के अबकी बार चार सौ पार के लिए करूँगा काम

Lucknow News: नवनियुक्त मंत्री अनिल कुमार का आज RLD मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अनिल कुमार 3 बजे प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।

Network
Report Network
Published on: 8 March 2024 2:12 PM GMT
नवनियुक्त मंत्री अनिल कुमार का पार्टी मुख्यालय पर हुआ स्वागत।
X

 नवनियुक्त मंत्री अनिल कुमार का पार्टी मुख्यालय पर हुआ स्वागत। (Pic: Newstrack)

Lucknow: प्रदेश के नवनियुक्त मंत्री अनिल कुमार का आज राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अनिल कुमार अपराह्न 3 बजे प्रदेश मुख्यालय पहुंचे । जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ा के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने सर्वप्रथम प्रदेश मुख्यालय स्थित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।


समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए काम करने का लिया प्रण

प्रदेश मुख्यालय स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे एव मनोज चौधरी, राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खालिद मसूद एवं पूर्व विधायक डा अजय तोमर की उपस्थिति में प्रदेश के नवनियुक्त मंत्री अनिल कुमार को प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। अपने स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त मंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। मेरे दरवाजे 24 घण्टे कार्यकर्ताओं व आम जनता के लिए खुले रहेंगें। सरकार में रहकर किसानों, मजदूरों व शोषित वंचित समाज तथा अल्पसंख्यकों और समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने का प्रण करता हूं।

उत्तर प्रदेश की 80 सीटें जीतने की लक्ष्य

उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने मुझ जैसे अनुसूचित जाति के सामान्य कार्यकर्ता को मंत्री बनाकर न केवल प्रदेश के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया है, बल्कि प्रदेश के वंचित और अनुसूचित जाति के लोगों को उनका खोया सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि रालोद उत्तर प्रदेश में 80 की 80 लोकसभा सीटों को जीतने के भाजपा निहित एन डी ए गठबंधन के लक्ष्य को पूर्ण करने और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प हैं।

कल होगी RLD की बड़ी बैठक

लोकसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय लोकदल कल अपने मुख्यालय पर बड़ी बैठक करेगी। इस बैठक में पार्टी के बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में पार्टी अपनी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा कर सकती है। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने एनडीए के साथ गठबंधन कर लिया है। एनडीए गठबंधन में आने के बाद रालोद के कोटे से यूपी सरकार में एक मंत्री, एक एमएलसी एवं दो लोकसभा का टिकट मिला है। बागपत और बिजनौर की लोकसभा सीट रालोद के हिस्से में आई है। इन दोनों सीटों पर पार्टी को जीत दिलाने और एनडीए को मजबूत करने को लेकर कल बैठक में चर्चा हो सकती है।

आज के कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने किया एवं स्वागत समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, सुरेश गुप्ता, रामलखन यादव, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, संतोष यादव, मनोज सिंह चौहान, चौधरी भूपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, आर0 पी0 सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, युवा रालोद के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक त्यागी, राजप्रताप त्रिपाठी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रमोद पटेल, प्रदेश प्रवक्ता सम्राट सिंह चौहान, प्रमोद शुक्ला, अफसर अली, राजेश मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष रणविजय मौर्य, रामगोपाल चंदेल, महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, महेश पाल धनगर, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत, विपिन द्विवेदी, सुमित सिंह, आमिर, रोहित, शैलेन्द्र शर्मा, मंजू शुक्ला, शालिनी सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story