Lucknow News: अलीगंज के राम औद्योगिक अनाथ आश्रम से 9 लड़किया फरार, 2 हुई बरामद

Lucknow News: जांच के दौरान पुलिस ने दो लड़कियों को बरामद कर लिया। हालांकि अन्य 7 लड़कियों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

Santosh Tiwari
Published on: 18 Oct 2024 7:49 AM GMT (Updated on: 18 Oct 2024 8:08 AM GMT)
X

राम औद्योगिक अनाथ आश्रम से 9 लड़किया फरार  

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के अलीगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। थानाक्षेत्र के राम औद्योगिक अनाथ आश्रम से आज सुबह करीब 3:45 पर 9 लड़कियां फरार हो गई। सुबह जब आश्रम के गिनती की गई तो लड़कियों के भागने की पुष्टि हुई। इसके बाद आनन - फानन में इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन लड़कियों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों के साथ ही अन्य जनपदों को भी अलर्ट किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दो लड़कियों को बरामद कर लिया। हालांकि अन्य 7 लड़कियों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

स्टेशन और बस स्टैंड पर अलर्ट

अलीगंज पुलिस ने वारदात के बाद सभी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को अलर्ट कर दिया है। इसके अलावा पुलिस भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी जांच कर रही है। हालांकि, अन्य 7 लड़कियों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस अपने स्तर से सभी प्रयासों में जुटी हुई है। वहीं, आश्रम से 9 लड़कियों के भागने से प्रबंधन पर भी कड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। आश्रम से 9 लड़कियां फरार हो गई और किसी को पता नहीं चल सका यह बात भी हजम नहीं हो रही है। पुलिस बरामद हुई लड़कियों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

खिड़की की ग्रिल निकालकर भागी

पूछताछ में सामने आया है कि सभी लड़कियां खिड़की की ग्रिल निकालकर आश्रम से फरार हुई हैं। इनकी उम्र 17 के आसपास ही है। जबकि दो अन्य लड़कियों को पुलिस ने पुरनिया के पास बरामद किया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। SHO अलीगंज विनोद तिवारी ने बताया कि लड़कियों को सकुशल बरामद किए जाने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। साथ ही स्वाट टीम को भी लगाया गया है। वहीं, लापरवाही किस स्तर पर हुई है। इसको भी देखा जा रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story