Lucknow News: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की फोटो पर पोती कालिख

Lucknow News: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हजरतगंज चौराहे पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के पोस्टर पर कालिख पोतकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Abhishek Mishra
Published on: 17 Oct 2024 7:28 AM GMT (Updated on: 17 Oct 2024 8:12 AM GMT)
Lucknow News
X

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की फोटो पर पोती कालिख (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हजरतगंज चौराहे पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के पोस्टर पर कालिख पोतकर अपना गुस्सा जाहिर किया। एनएसयूआई प्रदेश महासचिव मध्य क्षेत्र आर्यन मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुलिस हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

भाजपा के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के पोस्टर पर कालिख पोतने के बाद बाद प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए।

कल आवास के गेट पर लिखे थे आपत्तिजनक शब्द

इससे पूर्व कांग्रेस नेता अनिल यादव ने तीन-चार कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बुधवार को मंत्री के आवास के गेट पर स्प्रे पेण्ट से आपत्तिजनक शब्द भी लिखे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

भाजपा के चरित्र का चित्रण करता है यह बयान

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव मध्य क्षेत्र आर्यन मिश्रा का कहना है कि दिनेश प्रताप सिंह द्वारा प्रियंका गांधी जी पर दिया गया बयान इनके चरित्र का चित्रण करता हैं। यह बयान भाजपा नेताओं की मानसिकता को बताता है। रायबरेली और अमेठी लोकसभा में मिली हार से भाजपा के नेता बौखला उठे हैं। उन्होंने कहा कि दिनेश सिंह प्रियंका गांधी को बूढ़ी बोल कर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। महिलाओं की बेबाक आवाज हैं प्रियंका गांधी। प्रदेश और देश में यदि किसी महिला के साथ अन्याय होता है तो सबसे पहले प्रियंका जी खड़ी हुई दिखती हैं।

महिलाओं का अपमान करते हैं भाजपा नेता

प्रदेश महासचिव ने कहा कि सरकार में यदि ऐसे लोग मंत्री के औधे पर है तो जनता को बताने की जरूरत नही है कि क्या सोच रखते हैं भाजपा के नेता। प्रियंका गांधी को नहीं बल्कि नेता देश की महिलाओं का अपमान करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के तुच्छ नेता दिनेश प्रताप सिंह ने जो प्रियंका गांधी जी पर टिप्पणी की थी उसके खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में आक्रोश था। जिसके विरोध में आज कार्यकर्ताओं ने दिनेश प्रताप सिंह के फोटो पर कालिख पोती और जूतों से मारा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से लखनऊ विश्वविद्यालय एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष राणा सुधांशु शर्मा, श्रेयश कुमार, तनय राव, कृतेंद्र यादव, कन्हैया, सिद्धार्थ व अन्य मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story