×

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर की भविष्यवाणी, बोले-12 फरवरी को NDA में शामिल हो जायेंगे जयंत चौधरी

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 8 Feb 2024 11:08 AM GMT
up politics
X

ओमप्रकाश राजभर ने जयंत चौधरी को लेकर भविष्यवाणी (सोशल मीडिया)

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुभासपा अध्यक्ष ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जयंत चौधरी 12 फरवरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ आ जाएंगे। साथ ही उन्होंने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के गठबंधन इंडिया के कुछ नेता सटकर तो कुछ हटकर एनडीए को ही जिताने का प्रयास कर रहे हैं।

सपा को रसातल में पहुंचा देंगे स्वामी प्रसाद

सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा को रसातल में पहुंचाने के लिए भेजा गया है। स्वामी प्रसाद सोची-समझी राजनीति के तहत ही जानबूझकर इस तरह के बयान दे रहे हैं। श्री राजभर ने अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादास्पद बयानों के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ही जिम्मेदार हैं। वह सपा अध्यक्ष की शह पर ही इस तरह की भाषा बोल रहे हैं।

राजभर ने बुधवार को विधानसभा में कहा था कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा यूपी से साफ हो जाएगी। समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए श्री राजभर ने कहा कि सपा के दो फाड़ हो चुके हैं। उसका एक हिस्सा हमारे साथ आ जाएगा। सपा के कई नेता भी जल्द ही हमारे साथ आ जाएंगे। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शीघ्र ही एनडीए का हिस्सा बन जाएंगे। उल्लेखनीय है कि बीते कई दिनों से जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की चर्चा सियासी गलियारों में चल रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story