Lucknow News: जवाहर भवन के सामने रियायती दर पर बिकी प्याज, लोगों की लगी भीड़

Lucknow News: देशभर में फिर प्याज की बढ़ी कीमतों ने लोगों के किचन का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में राजधानी लखनऊ में जवाहर भवन के सामने भारत सरकार द्वारा शहरवासियों को रियायती दरों पर प्याज बेची जा रही है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 1 Nov 2023 9:23 AM GMT
lucknow news
X

लखनऊ में भारत सरकार द्वारा रियायती दर पर बिकी प्याज (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: देशभर में एक बार फिर प्याज की बढ़ी कीमतों ने लोगों के किचन का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। टमाटर और अदरक के बाद अब बाजारों में प्याज के दाम भी आसमान छू रहे हैं। त्योहारी सीजन में सब्जियों के बढ़ते भाव ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है।


राजधानी लखनऊ में प्याज 80 से 100 रुपये प्रति किलो की कीमत पर बिक रहा है। प्याज खरीदते समय लोगों के आंखों से आंसू निकलने लगे हैं। वहीं लोगों को त्योहार में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए सरकार भी कदम उठा रही है।


राजधानी लखनऊ में जवाहर भवन के सामने भारत सरकार द्वारा शहरवासियों को रियायती दरों पर प्याज बेची जा रही है। जवाहन भवन के सामने लोगों को 25 रुपए प्रति किलों के हिसाब से प्याज बेची गयी। सस्ते दर पर प्याज मिलने की खबर जैसे ही लोगों को हुई। जवाहर भवन के सामने लोगों की लंबी कतारें लग गयी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story