Lucknow News: पुनर्वास विवि में 31 अगस्त तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं, मौखिक परीक्षा की तारीख बदली

Rehabilitation University: कुलसचिव रोहित सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की अधिकतर कक्षाएं एकेडमिक ब्लॉक ए-1 और ए-2 में होती हैं। लिहाजा इन ब्लॉक्स में होने वाली कक्षाएं 31 अगस्त तक ऑनलाइन होंगी।

Abhishek Mishra
Published on: 22 Aug 2024 2:00 PM GMT
Lucknow News: पुनर्वास विवि में 31 अगस्त तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं, मौखिक परीक्षा की तारीख बदली
X

Lucknow News: डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2023 के कारण की गईं छुट्टियों के दौरान सभी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी। इसके अलावा सम सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा के लिए अलग स्थान का चयन किया गया है।

अवकाश के चलते होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

यूपी पुलिस में आरक्षी भर्ती के लिए पुनर्वास विश्वविद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इस लिए विश्वविद्यालय ने 31 अगस्त तक शैक्षिक गतिविधियों के लिए छुट्टी कर दी गई है। इस संबंध में कुलसचिव ने आदेश भी जारी कर दिया है। कुलसचिव रोहित सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की अधिकतर कक्षाएं एकेडमिक ब्लॉक ए-1 और ए-2 में होती हैं। लिहाजा इन ब्लॉक्स में होने वाली कक्षाएं 31 अगस्त तक ऑनलाइन होंगी। किसी को ऑनलाइन कक्षा करने में कोई दिक्कत आ रही है तो वह अपने विभागाध्यक्ष से सम्पर्क कर सकता है।

मौखिक परीक्षा की तिथि बदली गई

पुनर्वास विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरदोय ने बताया कि एकेडमिक ब्लॉक ए-1 और ए-2 में सम सेमेस्टर की मौखिक परीक्षाएं भी होनी थी। इन परीक्षाओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। अब यह परीक्षाएं कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केन्द्र में कराई जाएंगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास स्थित अटल ऑडोटोरियम की लॉबी के दोनों ओर शैक्षणिक ब्लॉक ए-1 और ए-2 के परीक्षार्थियों और परीक्षा में लगे स्टाफ के लिए बैग, मोबाइल व अन्य सामान रखने की व्यवस्था की गई है। एक सितम्बर से सभी शैक्षिक गतिविधियां पहले की तरह चलेंगी।

कल से शुरु होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा कल से शुरु हो रही है। जिसमें पुनर्वास विवि को परीक्षा केंद्र बनाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया था। दस दिनों तक लखनऊ के 81 शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। इसे देखते हुए शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी।


Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story