×

Lucknow News: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका, दो कर्मचारियों के कटे हाथ-पैर

Lucknow News:

Snigdha Singh
Written By Snigdha Singh
Published on: 14 Sept 2023 3:04 PM IST (Updated on: 14 Sept 2023 3:39 PM IST)
Oxygen Cylinder Explodes
X

Oxygen Cylinder Explodes (File Photo : Social Media) 

Lucknow News: ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करते समय बड़ा हादसा हो गया। ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से कर्मचारियों के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा। बालागंज स्थित अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने गए थे। सिलेंडर उतारते समय गिरने से ब्लास्ट हो गया। मामला थाना ठाकुरगंज के बालागंज क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से कई लोग घायल हो गए। उनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कहीं जा रहे थे, इसी दौरान शायद अधिक गर्मी की वजह से सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस नें सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। कुछ लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना ठाकुरगंज के बालागंज क्षेत्र का है। ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति केन्द्र की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान चलती गाड़ी में ही अचानक विस्फोट हो गया। अचानक भयंकर विस्फोट के कारण लोगों को समझ में ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या। लगा कहीं बम विस्फोट हुआ है। कार के पास पहंचकर देखे तो बेहद भयान दृश्य था। फटे हुए सिलेंडर के बीच कई लोग लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हांलांकि अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है। लेकिन कुछ घयलों की हालत नाजुक बनी हुई है। आगे कुछ नहीं कहा जा सकता।



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story