×

Ramjilal Suman के घर पर हुए हमले के विरोध में सड़क पर उतरी सपा, Pallavi Patel ने की ये मांग

Ramjilal Suman News: आगरा में रामजी लाल सुमन के घर पर हुए हमले को लेकर अब लखनऊ में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। आज विधायक पल्लवी पटेल और सपा के समर्थकों ने कई जगहों पर प्रदर्शन किया।

Gausiya Bano
Published on: 27 March 2025 2:50 PM IST (Updated on: 27 March 2025 3:03 PM IST)
Pallavi patel and samajwadi party Supporter protest against ramjilal suman house vandalism case
X

विरोध प्रदर्शन करती विधायक पल्लवी पटेल (फोटो: न्यूजट्रैक)

Ramjilal Suman News: सपा के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के घर पर हुए हमले के बाद मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया है। 26 मार्च को आगरा में हुई घटना को लेकर अब लखनऊ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। विधायक पल्लवी पटेल ने आज परिवर्तन चौक पर बाब साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद रामजी लाल सुमन के घर पर हुए हमले के विरोध में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने करणी सेना को बैन करो, दोषियों पर रासुका लगाओ, दलितों पर अत्याचार बंद करो के नारे लगाएं।

सड़क पर उतरीं पल्लवी, पुलिस ने इको गार्डन किया रवाना

विधायक पल्लवी पटेल आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ रामजी लाल सुमन के घर पर हुए हमले के खिलाफ सड़क पर उतरीं। इस दौरान पल्लवी पटेल ने हाथ में पोस्टर लिए नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने आरोपियों पर रासुका लगवाने की मांग की। पल्लवी की मार्च करने की योजना परिवर्तन चौक से अटल चौक तक की थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने पल्लवी पटेल और उनके सभी कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, जिससे दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। आखिर में पुलिसकर्मियों ने पल्लवी पटेल समेत कार्यकर्ताओं को पुलिस वैन में बिठाकर इको गार्डन रवाना कर दिया।



सपा समर्थकों ने जलाएं पुतले

पल्लवी पटेल के अलावा समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने भी आज हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सपा सांसद रामजी सुमन के घर पर हुए हमले के विरोध में किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतले बनाकर उन पर आग भी लगाई।



कैसे शुरू हुआ था बवाल?

सपा सांसद रामजी सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा पर एक बयान दिया था। इससे करणी सेना काफी गुस्से में थी। इसी वजह से बीते दिन बड़ी संख्या में करणी सेना के सदस्य आगरा में रामजी सुमन के घर के बाहर पर बुलडोजर लेकर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ करना शुरू कर दिए। पुलिस ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मामले में क्या हुई कार्रवाई?

करणी सेना की तरफ से हुए हमले की घटना के बाद आगरा पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने खुद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला करने वाले करणी सेना के नेता ओकेंद्र राणा और अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की है।

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Content Writer

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story