TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

RO - ARO Paper Leak Case : यूपी एसटीएफ ने बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल पारूल को किया अरेस्ट

Paper Leak Case : उत्तर प्रदेश एसटीएफ को गुरुवार को एक बड़ी सफलता है। एसटीएफ समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने के आरोप में प्रयागराज से महिला को गिरफ्तार किया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 26 Sep 2024 2:50 PM GMT (Updated on: 26 Sep 2024 5:21 PM GMT)
RO - ARO Paper Leak Case : यूपी एसटीएफ ने बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल पारूल को किया अरेस्ट
X

Paper Leak Case : उत्तर प्रदेश एसटीएफ को गुरुवार को एक बड़ी सफलता है। एसटीएफ ने पुख्ता सबूत के बाद प्रयागराज से बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल पारुल सोलोमन को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अधिकारी आरोपी पूर्व प्रिंसिपल से पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि समीक्षा अधिकारी - सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित हुई थी। पेपर लीक मामले में आरोपी पूर्व प्रिंसिपल का नाम सामने आया था।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) की समीक्षा अधिकारी - सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा आयोजित कराता है। प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, इसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। पेपर लीक में प्रयागराज के बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल पारुल सोलोमन का नाम सामने आया था।

पुख्ता सबूत मिलने के बाद किया अरेस्ट

इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ की लखनऊ यूनिट को दी गई थी। एसटीएफ जांच में सामने आया था कि बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज से ही पेपर लीक हुआ था। पूर्व प्रिंसिपल पारूल का नाम सामने आने के बाद एसटीएफ सूबत जुटा रही थी। उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद प्रयागराज से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के लिए कई बार बुलाया था, लेकिन नहीं आईं

बताया जा रहा है कि एसटीएफ कई बार पूर्व प्रिंसिपल पारूल सोलोमन को पूछताछ के लिए बुला चुकी है, लेकिन वह नहीं आई हैं। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले एसटीएफ ने स्कूल के परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक विनीत यशवंत सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों ने दस-दस लाख रुपए में बेचा था पेपर

एसटीएफ जांच में ये भी सामने आया था कि बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल के अलावा भोपाल की एक प्रिंटिंग प्रेस का भी नाम सामने आया था। एसटीएफ ने पेपरलीक मामले के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा, विशाल दुबे, सुभाष प्रकाश और सुनील रघुवंशी को गिरफ्तार किया गया था। पेपर लीक के आरोपियों ने आरओ-एआरओ परीक्षा का पेपर 10-10 लाख रुपए में बेचा था।

मैनेजमेंट ने जबरन हटाया था

बता दें कि बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज मैनेजमेंट ने पेपर लीक की घटना के बाद प्रिंसिपल पारुल सोलेमन को जबरन हटा दिया था और उनकी जगह शर्ली मसीह को नया प्रिंसिपल बनाया गया था।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story