×

Lucknow News: माधोगंज एफपीओ की 'आत्मनिर्भर कृषक संबंधित विकास योजना 'में भागीदारी

Lucknow News: इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ना और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।

Newstrack          -         Network
Published on: 8 March 2025 10:19 PM IST
Lucknow News: माधोगंज एफपीओ की आत्मनिर्भर कृषक संबंधित विकास योजना में भागीदारी
X

Lucknow News

Lucknow News: जनपद हरदोई के माधौगंज किसान उत्पादक संगठन (F.P.O.) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेले में भाग लिया जो 7 मार्च से 9 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया यह मेला भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तेलीबाग रायबरेली रोड लखनऊ में आयोजित हुआ इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ना और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।

मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्य प्रताप शाही माननीय मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बलदेव सिंह औलख माननीय राज्य मंत्री कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान उत्तर प्रदेश रहे मेले का मार्गदर्शन श्री रविंद्र (आई. ए.एस. ) प्रमुख सचिव कृषि ,कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान उत्तर प्रदेश ने किया निवेदक के रूप में डॉक्टर जितेंद्र कुमार तोमर कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ उपस्थित रहे।

माधौगंज एफपीओ ने इस कृषि मेले में भाग लेकर किसानों को जागरूक करने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस मेले में किसान उत्पादक संगठनों कृषि वैज्ञानिकों सरकारी अधिकारियों और कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया जिससे किसानों को प्रत्यक्ष संवाद और मार्गदर्शन का अवसर मिला।

माधौगंज एफपीओ की प्रमुख उपलब्धियां:-

1. किसानों को नई फसल उत्पादन तकनीक के बारे में अवगत कराया गया।

2. उन्नत कृषि तकनीक जैविक खेती और जल संरक्षण उपायों की जानकारी दी गई।

3. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, किसान क्रेडिट कार्ड योजना ,जैविक खेती योजना और फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई किसानों को सब्सिडी और लोन योजनाओं के बारे में बताया गया।

4. उन्नत किस्म के बीज ,जैविक उर्वरक और स्मार्ट कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया गया ड्रिप इरीगेशन, मल्चिंग और ग्रीनहाउस तकनीक की जानकारी दी गई।

5. किसानों को प्राकृतिक खेती ,फसल चक्र और मृदा परीक्षण के लाभ बताए गए तथा कृषि वैज्ञानिकों के साथ लाइव डेमो सत्र आयोजित किए गए।

6. किसानों को अपने उत्पादों को सीधे बाजार में बेचने और बड़े व्यापारियों से संपर्क करने का अवसर मिला।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षित करना था इस मेले में किसानों को उनकी फसल उत्पादन क्षमता बढ़ाने ,कृषि में नवाचार अपनाने और कृषि व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।

उत्तर प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर कृषक संबंधित विकास योजना के तहत राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने उनके उत्पादों को उचित बाजार लाभ दिलाने और उन्हें नवीनतम कृषि तकनीक से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

माधौगंज एफपीओ की इस मेले में भागीदारी न केवल किसानों के लिए लाभदायक रही बल्कि इससे कृषि क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों को अपनाने की प्रेरणा भी मिली इस तरह के आयोजनों से किसानों को जागरूक करने सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story