TRENDING TAGS :
Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम के दर्शन करेंगे मरीज, बलरामपुर अस्पताल में लगेंगी बड़ी स्क्रीनें
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सोमवार को होने जा रहा है। लखनऊ के अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों के लिए भगवान राम के दर्शन की व्यवस्था कर दी गयी है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ओपीडी में स्क्रीन लगाकर राम जी के ऑनलाइन दर्शन कराए जाएंगे।
भगवान राम के दर्शन करेंगे मरीज, बलरामपुर अस्पताल में लगेंगी बड़ी स्क्रीनें: Photo- Social Media
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सोमवार को होने जा रहा है। लखनऊ के अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों के लिए भगवान राम के दर्शन की व्यवस्था कर दी गयी है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ओपीडी में स्क्रीन लगाकर राम जी के ऑनलाइन दर्शन कराए जाएंगे। इस मुहिम में बलरामपुर अस्पताल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल शामिल हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में कोई ऑफिशियल आदेश नहीं जारी किया गया है। लेकिन अगर अस्पताल में भर्ती किसी भी मरीज ने भगवान राम के दर्शन करने की इच्छा जाहिर की तब उसे अयोध्या में राम मंदिर का लाइव टेलीकास्ट दिखा कर दर्शन कराया जाएगा।
ओपीडी भवन में लगेंगी बड़ी स्क्रीनें
मरीजों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का दर्शन कराने के लिए शहर के कैसरबाग स्थित बलरामपुर अस्पताल में पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल मेहरोत्रा बताया कि भगवान राम के दर्शन के लिए अस्पताल के ओपीडी भवन में दो बड़ी स्क्रीनें लगाई जाएंगी। इन स्क्रीनों के माध्यम से अस्पताल में भर्ती मरीज और तीमारदार भगवान के लाइव दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा मरीज स्क्रीन पर देखकर भगवान राम की पूजा-अर्चना भी कर सकेंगे।
एलईडी टीवी पर होगा लाइव प्रसारण
सोमवार को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सिविल अस्पताल में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके साथ रहने वाले तीमारदारों के लिए अस्पताल में लगी एलईडी टीवी पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को प्रसारित किया जाएगा। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस संदर्भ में किसी भी प्रकार का कोई अधिकारिक आदेश पत्र नहीं जारी हुआ है। यदि अस्पताल में भर्ती मरीजों की इच्छा हुई तो ओपीडी हॉल में लगी एलईडी टीवी पर लाइव प्रसारण कर मरीजों को दर्शन कराया जाएगा।