Hathras Stampede: जहरीली गैस की वजह से हुई थी लोगों की मौत, साकार हरि के वकील का चौंकाने वाला दावा

Hathras Stampede: हाथरस हादसे में साजिश का आरोप लगाते हुए एपी सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने जहरीली गैस से भरे डिब्बों को भीड़ में खोला था। उनके मौके से भागने के लिए पहले से ही वाहन खड़े थे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 7 July 2024 12:14 PM GMT
lucknow news
X

साकार हरि के वकील ने किया चौंकाने वाला दावा (न्यूजट्रैक)

Lucknow News: हाथरस जनपद में भोले बाबा के सत्संग के बाद हुए ह्दयविदारक हादसे में 121 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। इस मामले में जहां न्यायिक जांच चल रही है। कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई हैं। हर रोज नये खुलासे हो रहे हैं। वहीं हाथरस मामले में नारायण साकार हरि के वकील एपी सिंह ने रविवार को बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ‘भोले बाबा’ की बढ़ती लोकप्रियता के खिलाफ यह साजिश रची गयी थी। उन्होंने कहा कि जहरीली गैस के चलते लोगों की मौत हुई थी।

वकील एपी सिंह ने बताया कि हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे के बाद कई गवाहों ने उनसे संपर्क किया। गवाहों को स्पष्ट कहना है कि 15-16 लोग जहरीली गैस के डिब्बे लेकर पहुंचे थे। उन्होंने भीड़ में जाकर जहरीली गैस से भरे डिब्बों को खोल दिया। जिससे लोगों का दम घुटने लगा और वहां भगदड़ मच गयी। जिसके चलते यह घटना घटित हुई।

वहीं वकील एपी सिंह ने यह भी कहा कि हादसे में मारे गये लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी मैने गहनता से देखा है। रिपोर्ट में देखकर यह साफ हो गया है कि लोगों की मौत दम घुटने से हुई, न कि किसी अन्य कारण से। हाथरस हादसे में साजिश का आरोप लगाते हुए एपी सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने जहरीली गैस से भरे डिब्बों को भीड़ में खोला था। उनके मौके से भागने के लिए पहले से ही वाहन खड़े थे। हमारे पास इसके सबूत भी हैं और इसे देंगे भी। गवाहों ने नाम न बताने के अनुरोध पर यह सारी बातें बतायी हैं। एपी सिंह ने कहा कि गवाहों की सुरक्षा की मांग भी की जाएगी।

सत्संग के बाद मची थी भगदड़

हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ इलाके में सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मच गयी थी। इस दर्दनाक हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। इस मामले में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर सहित नौ लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story