दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता बोले - समय दान, सबसे बड़ा दान

Lucknow News: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में दानवीर भामाशाह की जयंती एवं व्यापारी कल्याण दिवस पर अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भामाशाह सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 Jun 2024 1:57 PM GMT
दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता बोले - समय दान, सबसे बड़ा दान
X

Lucknow News: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में दानवीर भामाशाह की जयंती एवं व्यापारी कल्याण दिवस पर अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भामाशाह सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं भामाशाह के चित्र पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर की गई।

इस अवसर पर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों को (जिन्होंने किसी की भी समस्या के समाधान में तथा उनके विपरीत समय में अपना अमूल्य समय दिया) उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए "भामाशाह सम्मान" से सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान समय में समय की कीमत सबसे ज्यादा है तथा जो लोग किसी दूसरे की भलाई के लिए, किसी दूसरे के कल्याण के लिए तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अपना अमूल्य समय दान में दे रहे हैं, वह सब बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय का सबसे बड़ा दान, समय का दान है तथा देश और समाज की आवश्यकता, निजी आवश्यकता के ऊपर है, भामाशाह के जीवन चरित्र से ये संदेश मिलता है। संजय गुप्ता ने कहा देश एवं समाज की खुशहाली के लिए व्यय किया गया धन ही सर्वोत्तम होता है।

हमेशा सकारात्मक कार्य करें

उन्होंने कहा कि सभी को हमेशा सकारात्मक कार्य करने चाहिए और व्यापारी समाज शुरू से ही समाज के कल्याण के लिए ही काम करता आया है। समाज में अधिकतम धर्मशाला, पौशाला, गिरजा घर, मंदिर, गुरुद्वारा, विद्यालय, अनाथालय सब व्यापारी समाज द्वारा ही बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चाहें कोविड का समय हो, चाहे किसी भी प्रकार की आपदा, जैसे - बाढ़, भूकंप या कोई दैवीय आपदा हो, सरकार की कोई आवश्यकता हो, उसमें हमेशा से व्यापारी समाज बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता आया है। उन्होंने कहा कि भामाशाह जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है, जिस प्रकार से उन्होंने देश और समाज के लिए अपनी समस्त पूंजी एवं सर्वस्व सर्वस्व दान में दे दिया, वह अनुकरणीय है। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने के सरकार के निर्णय की सराहना की तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को धन्यवाद किया।


इन्हें किया गया सम्मानित

भामाशाह सम्मान से सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, मोहम्मद अफजल, अनिरुद्ध निगम, मोहित कपूर, अनिला अग्रवाल, अमिताभ श्रीवास्तव, कमल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गोपाल जालान, इकबाल हसन, सुमित कनोडिया, मोहम्मद रिजवान, सर्वेश मिश्रा, सुनील सच्चर, सनी, गिरीश भार्गव, राजाराम रावत, सुमित कनोडिया, पंकज अरोड़ा, राजीव शुक्ला, आसिफ किदवई, मोहित कपूर, मनोरमा मिश्रा, शिखा मिश्रा, मनोरमा मिश्रा, एकता अग्रवाल, अंजलि मौर्य, दिनेश शर्मा, जितेंद्र टंडन, रेनू सिंह, मोहम्मद हलीम, कमल अग्रवाल मसीह उजमा गांधी, मोहम्मद कमर ,मनोज अग्रवाल, अमिताभ श्रीवास्तव, मनीष जैन, आंचल साहू, मुख्य रूप से थे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story