Lucknow Crime: मंदिर के सामने मांस के टुकड़े फेंकने का आरोप, लोगों ने किया विरोध, FIR

Lucknow Crime : लखनऊ के बाजारखाला थानाक्षेत्र में लोगों ने मंदिर के सामने मांस के टुकड़े फेंकने के मामले में विरोध करते हुए हंगामा किया।

Santosh Tiwari
Published on: 9 Oct 2024 4:15 AM GMT
Lucknow News ( Pic- Social- Media)
X

 Lucknow News ( Pic- Social- Media)

Lucknow Crime: राजधानी लखनऊ के बाजारखाला थानाक्षेत्र में लोगों ने मंदिर के सामने मांस के टुकड़े फेंकने के मामले में विरोध करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। एक महिला को पुलिस थाने लाई है उससे पूछताछ की जा रही है। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। वहीं, लोगों ने महिला पर मंदिर को अपवित्र करने और आस्था को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कुत्तों को मांस खिला रही थी महिला- पुलिस

न्यूजट्रैक से बातचीत में बाजारखाला SHO संतोष कुमार आर्य ने बताया कि बीती शाम स्थानीय लोगों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। जांच में सामने आया कि वहीं की रहने वाली एक महिला अलीमा कुत्तों को रोजाना मांस खिलाती है। मंगलवार को भी वह मांस खिला रही थी। जहां उसने मांस खिलाया वहीं पास में ही एक मंदिर है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मंदिर के सामने मांस के टुकड़े फेंके गए हैं। इसी आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच में यह बात पता चली है। इसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर महिला को थाने ले आई है। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

महिला के परिवार में भी नहीं कोई सदस्य

पुलिस ने बताया कि महिला पास की ही रहने वाली है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके परिवार में कोई नहीं है और वह इधर उधर घूमती रहती है। लोगों की शिकायत के बाद उसे थाने लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मौके पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की बात नहीं है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। यदि मामले में किसी अन्य की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story