TRENDING TAGS :
Lucknow Crime: नाबालिग लड़की को जबरन भगा ले गया था आरोपी, गिरफ्तार
Lucknow Crime: 24 तारीख को आरोपी उसे चारबाग स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने पुलिस के पास पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। तफ्तीश कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग लड़की को जबरन भगा ले गया था आरोपी, गिरफ्तार (photo: social media)
Lucknow Crime: नाका थानाक्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान पारा निवासी आमिर के रूप में हुई है। वह बदनियती से पीड़िता को लेकर अपने साथ चला गया था। इसके बाद उसने जबरन नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 24 तारीख को आरोपी उसे चारबाग स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने पुलिस के पास पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। तफ्तीश कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पहले बनारस फिर सूरत ले गया आरोपी
नाबालिग किशोरी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि आरोपी उसका अपहरण कर के पहले बनारस ले गया। वहां कई बार आरोपी ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। उसके बाद वहीं से सूरत चला गया। वहां भी दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता ने कई बार खुद को आरोपी के चंगुल से छुडाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुई। 24 तारीख को आरोपी लड़की को लेकर लखनऊ आया और पीड़िता को ट्रेन में छोड़कर चारबाग स्टेशन पहुंचने से पहले खुद ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। वहीं, पीड़िता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। जबकि आरोपी की तलाश शुरू की गई।
भागने की फिराक में था आरोपी
24 तारीख को लखनऊ आने के बाद वह दो दिन किसी अज्ञात जगह पर छिपा रहा। आज सुबह वह भागने की फिराक में ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी। इस बीच आरोपी को स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने वारदात भी कुबूल की है। आरोपी ने बताया कि वह मूलरूप से पारा थानाक्षेत्र का रहने वाला है। वर्तमान में बाजार खाला इलाके में रह रहा था। आरोपी अपने पिता के साथ सिलेंडर सप्लाई का काम करता है। मंगलवार को एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले का खुलासा किया।