×

डिंपल जी आइए, देवभूमि को ढोंगियों से बचाइये.., सपा मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर से दिया संदेश

Dimple Yadav: होर्डिंग पर सांसद डिंपल यादव की तस्वीर के साथ स्लोगन में ‘उत्तराखंड पुकारता है, डिंपल जी आइए, देवभूमि को ढोंगियों से बचाइये’ लिखा हुआ है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 11 Feb 2025 4:06 PM IST
dimple yadav
X
dimple yadav

Dimple Yadav: समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर मंगलवार को एक पोस्टर ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। जहां अक्सर लगने वाले बैनर और पोस्टरों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर और उनके नाम लिखे गये संदेश नजर आते थे। वहां पहली बार सपा मुखिया की पत्नी और सांसद डिंपल यादव की फोटो दिखायी दी। साथ ही पोस्टर में सांसद डिंपल यादव के लिए एक स्लोगन भी लिखा गया है।

सपा मुख्यालय के बाहर लगी इस होर्डिंग को उत्तराखंड के सपा नेता अरविंद कुमार ने लगवाया है। होर्डिंग पर सांसद डिंपल यादव की तस्वीर के साथ स्लोगन में ‘उत्तराखंड पुकारता है, डिंपल जी आइए, देवभूमि को ढोंगियों से बचाइये’ लिखा हुआ है। होर्डिंग में एक तरफ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की तस्वीर लगी हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ सांसद डिंपल यादव की तस्वीर भी लगी है।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी महाकुंभ में जाम और अव्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला किया था। उन्होंने यूपी सरकार पर महाकुंभ के आयोजन में अव्यस्था का आरोप लगाया था। इससे पहले बीते सात फरवरी को भी सपा मुख्यालय के बाहर लगी एक होर्डिंग की काफी चर्चा हुई थी।

इस होर्डिंग के जरिए साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सत्ता में वापसी का दावा किया गया था। होर्डिंग में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव गंगा में स्नान कर अर्घ्य देते हुए दिखायी दिये थे। साथ हीं पोस्टर में एक स्लोगन लिखा हुआ दिखायी दिया। स्लोगन में लिखा गया है कि ‘27 में आयेंगे अखिलेश, 32 में भव्य अर्धकुंभ करायेंगे विशेष’। इस पोस्टर के जरिए यह संदेश दिया गया कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सत्ता में वापसी होगी।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story