Ghaziabad News: बीजेपी के अतुल गर्ग को लोकसभा चुनाव में मिली जीत

Ghaziabad News: अतुल गर्ग ने भारतीय जनता पार्टी के गढ़ गाजियाबाद में पहले ही चक्र से जो बढ़त बनाई वो अंतिम चक्र तक कायम रही।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 5 Jun 2024 5:39 AM GMT
Atul Garg won the Lok Sabha elections
X

अतुल गर्ग को लोकसभा चुनाव में मिली जीत  (फोटो: सोशल मीडिया )

Ghaziabad News: भारतीय जनता पार्टी के अतुल गर्ग लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर गाजियाबाद के नए सरताज बन गए हैं। अतुल गर्ग ने सपा-कांग्रेस गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी डॉली शर्मा को 3 लाख 36 हजार 337 वोटों से हराया। अतुल गर्ग को 8 लाख 53 हजार 36 मत प्राप्त हुए। वहीं प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा को 5 लाख 16 हजार 699 वोट मिले। इसके अलावा तीसरे स्थान पर बसपा के नंदकिशोर पुंडीर को महज 79 हजार 387 वोट ही मिले।

अतुल गर्ग ने भारतीय जनता पार्टी के गढ़ गाजियाबाद में पहले ही चक्र से जो बढ़त बनाई वो अंतिम चक्र तक कायम रही। गाजियाबाद लोकसभा सीट के मतों की गणना हापुड़ और गोविंदपुरम अनाज मंडी में सुबह आठ बजे शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी के अतुल गर्ग को पहले चक्र की मतगणना पूरी होने पर लोनी विधानसभा में 4480, मुरादनगर में 2283, साहिबाबाद में 6941, गाजियाबाद में 4070 और धौलाना में 3502 वोट प्राप्त हुए। सपा-कांग्रेस गठबंधन की डॉली शर्मा को इस राउंड में लोनी विधानसभा में 2392, मुरादनगर में 2875, साहिबाबाद में 2730, गाजियाबाद में 1070 और धौलाना में 3125 वोट मिले। पहले राउंड में अतुल गर्ग को कुल 21,376 और डॉली शर्मा को 12,192 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के नंदकिशोर पुंढ़ीर पहले राउंड की मतगणना में महज 3397 मत ही प्राप्त कर सके।

अतुल गर्ग की जीत का अंतर

गाजियाबाद जिला निर्वाचन आयोग द्वारा दोपहर लगभग एक बजे जब दस चक्र की मतगणना के आंकड़े थे। जारी किए गए तो अतुल गर्ग की जीत का अंतर 73,648 पहुँच चुका था। इस चक्र तक अतुल गर्ग को 2,24,256 मत मिल चुके थे। डॉली शर्मा दसवें चक्र तक 1,50,608 वोटों के साथ लगातार दूसरे स्थान पर थीं। बीसवां राउंड पूरा होने पर 8,04,393 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी। इस दौरान अतुल गर्ग 4,53,631 मतों के साथ पहले जबकि डॉली शर्मा 2,85,940 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थीं। बहुजन समाज पार्टी के नंदकिशोर पुंढ़ीर बीसवें राउंड तक 54,099 वोट लेकर तीसरे स्थान पर वें और अंतिम राउंड का चुनाव परिणाम रात्रि लगभग 8 बजे घोषित किया गया। अंतिम नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के अतुल गर्ग को 8 लाख 53 हजार 36 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी डोली शर्मा को 516699 वोट मिले। गाजियाबाद को नया सांसद अतुल गर्ग के रूप में प्राप्त हुआ है। गाजियाबाद के नए सरताज बन गए हैं। अतुल गर्ग ने सपा-कांग्रेस गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी डॉली शर्मा को 3 लाख 36 हजार 337 वोटों से हराया। अतुल गर्ग को 8 लाख 53 हजार 36 मत प्राप्त हुए। वहीं प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा को 5 लाख 16 हजार 699 वोट मिले। इसके अलावा तीसरे स्थान पर बसपा के नंदकिशोर पुंडीर को महज 79 हजार 387 वोट ही मिले।

अतुल गर्ग ने भारतीय जनता पार्टी के गढ़ गाजियाबाद में पहले ही चक्र से जो बढ़त बनाई वो अंतिम चक्र तक कायम रही। गाजियाबाद लोकसभा सीट के मतों की गणना हापुड़ और गोविंदपुरम अनाज मंडी में सुबह आठ बजे शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी के अतुल गर्ग को पहले चक्र की मतगणना पूरी होने पर लोनी विधानसभा में 4480, मुरादनगर में 2283, साहिबाबाद में 6941, गाजियाबाद में 4070 और धौलाना में 3502 वोट प्राप्त हुए। सपा-कांग्रेस गठबंधन की डॉली शर्मा को इस राउंड में लोनी विधानसभा में 2392, मुरादनगर में 2875, साहिबाबाद में 2730, गाजियाबाद में 1070 और धौलाना में 3125 वोट मिले। पहले राउंड में अतुल गर्ग को कुल 21,376 और डॉली शर्मा को 12,192 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के नंदकिशोर पुंढ़ीर पहले राउंड की मतगणना में महज 3397 मत ही प्राप्त कर सके।

अंतिम नतीजों में बीजेपी के अतुल गर्ग को 8 लाख 53 हजार 36 मत

जिला निर्वाचन आयोग द्वारा दोपहर लगभग एक बजे जब दस चक्र की मतगणना के आंकड़े जारी किए गए तो अतुल गर्ग की जीत का अंतर 73,648 पहुँच चुका था। इस चक्र तक अतुल गर्ग को 2,24,256 मत मिल चुके थे। डॉली शर्मा दसवें चक्र तक 1,50,608 वोटों के साथ लगातार दूसरे स्थान पर थीं। बीसवां राउंड पूरा होने पर 8,04,393 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी। इस दौरान अतुल गर्ग 4,53,631 मतों के साथ पहले जबकि डॉली शर्मा 2,85,940 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थीं। बहुजन समाज पार्टी के नंदकिशोर पुंढ़ीर बीसवें राउंड तक 54,099 वोट लेकर तीसरे स्थान पर वें और अंतिम राउंड का चुनाव परिणाम रात्रि लगभग 8 बजे घोषित किया गया। अंतिम नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के अतुल गर्ग को 8 लाख 53 हजार 36 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी डोली शर्मा को 516699 वोट मिले। गाजियाबाद को नया सांसद अतुल गर्ग के रूप में प्राप्त हुआ है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story