×

Lucknow News: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डिवाइन हॉस्पिटल की 27वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Lucknow News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पर रुकेंगे और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगमन पर उनको रिसीव करेंगे। उसके बाद डिवाइन हॉस्पिटल की स्थापना की 27वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ सम्मिलित होंगे।

Network
Report Network
Published on: 10 Dec 2023 6:24 PM GMT
President Draupadi Murmu and Defense Minister Rajnath Singh will attend the 27th anniversary program of Divine Hospital
X

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डिवाइन हॉस्पिटल की 27वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में होंगे शामिल: Photo- Social Media

Lucknow News: लखनऊ से लोकसभा सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 दिसंबर 2023 सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार अपराह्न 03: 55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पर रुकेंगे और राष्ट्रपति महोदया द्रोपदी मुर्मू के आगमन पर उनको रिसीव करेंगे। उसके बाद डिवाइन हॉस्पिटल की स्थापना की 27वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति महोदया के साथ सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम से शाम 06:40 पर रवाना होंगे और चैक, सोंधी टोला स्थित पूर्व मंत्री एवं विधायक स्वर्गीय आशुतोष टंडन के आवास जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रात्रि 8:35 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे संबोधित

डिवाइन समूह के मीडिया विभाग द्वारा जारी आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार समारोह की अध्यक्षता लखनऊ के सांसद और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने आशीर्वचन देंगे। समारोह 11 दिसंबर को शाम पांच बजे से शुरू होगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story