TRENDING TAGS :
Lucknow News: डिवाइन हर्ट फाउंडेशन की 27वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया आशीर्वाद, बोलीं-नर सेवा, नारायण सेवा की भावना ही हमारी शक्ति
Lucknow News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा-सभी डॉक्टर जन जागरूकता के लिए कार्य करें। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, लखनऊ मेरा घर है और डिवाइन समूह लखनऊ का गौरव है। राज्यपाल ने कहा, विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए लोगों का स्वस्थ रहना जरूरी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल के फाउण्डेशन डे पर नए परिसर का किया शिलान्यास: Photo- Newstrack
Lucknow News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि नर सेवा नारायण सेवा की भावना ही भारत की शक्ति है। डिवाइन हर्ट समूह और इसके संस्थापक को इसके लिए साधुवाद। यह अस्पताल आज इसी भावना के साथ कार्य कर रहा है यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि देश के सभी डॉक्टर जन जागरूकता के लिए कार्य करें। डिवाइन हर्ट फाउंडेशन के 27 वर्ष पूरे हो गए हैं।

इस अवसर पर सोमवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने सुबह की अपनी बनारस की उपस्थिति और शाम को लखनऊ में होने की खुशी को भी जाहिर किया। डिवाइन अस्पताल परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक सहित अनेक महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। आभा श्रीवास्तव ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। डिवाइन समूह के संस्थापक डॉक्टर ए के श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर डिवाइन के आधार से सभी को अवगत कराया।

डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव और डॉक्टर श्रेया श्रीवास्तव ने डिवाइन की 27 वर्षों की यात्रा को प्रस्तुत किया। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने आशीर्वचन दिए और डिवाइन के और उन्नति की कामना की। कार्यक्रम लखनऊ के अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।