×

Lucknow News: प्रो संजय गुप्ता बने विद्या भारती उच्च शिक्षा के प्रांत अध्यक्ष

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय गुप्ता को विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान अवध प्रांत के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया।

Network
Newstrack Network
Published on: 16 Jun 2024 10:23 AM GMT
Prof Sanjay Gupta becomes state president of Vidya Bharati Higher Education
X

प्रो संजय गुप्ता बने विद्या भारती उच्च शिक्षा के प्रांत अध्यक्ष: Photo- Newstrack

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज के श्री लज्जाराम तोमर सभागार में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, अवध प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक की गई। इस कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय गुप्ता को विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान अवध प्रांत के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इसके साथ ही डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय सिंह को प्रांत की एकेडमिक काउंसिल के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

इस बैठक में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के एन रघुनंदन सम्मिलित हुए जिसमें उन्होंने विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा किए जाने वाले आगामी कार्यों के बारे में सभी से सुझाव मांगे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मंशा के अनुरूप पाठ्यक्रम का भारतीयकरण करने के लिए अपने सुझाव दिए।

भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल तत्वों के अध्ययन की आवश्यकता

इस विषय पर प्रोफेसर संजय सिंह ने कहा कि हमें उन ग्रंथों के अध्ययन एवं प्रकाशन की आवश्यकता है जिनमें भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल तत्व शामिल हैं। प्रोफेसर संजय गुप्ता ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि हम देश के विकास में योगदान देने वाले सफल व्यक्तित्वों को अध्ययन का विषय बनाएं, इस संदर्भ में उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर एवं अजीत डोभाल के व्यक्तित्व का उदाहरण दिया।

अपने विचार रखते हुए प्रोफेसर अंबिका प्रसाद तिवारी ने कहा कि हमें इस पर भी जोर देना होगा कि इन लोगों की शैक्षिक सांस्कृतिक पृष्ठभूमि भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में रही है जिसके कारण यह आज अपना महान योगदान दे पा रहे हैं। प्रोफेसर मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम दुनिया की आधुनिक समस्याओं का भारतीय हल प्रस्तुत करें। डॉ नेहा जैन ने समाजशास्त्रीय अध्ययन में विभिन्न दार्शनिक पहलुओं को भारतीय ज्ञान परंपरा की दृष्टि से सम्मिलित किए जाने की संभावना व्यक्त की।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

इस अवसर पर विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के क्षेत्र संयोजक प्रोफेसर जयशंकर प्रसाद पांडे, प्रांत सचिव डॉ मंजुल त्रिवेदी, उपाध्यक्ष डॉ सुभाष मिश्रा एवं डॉक्टर सुनीता कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ सशक्त सिंह तथा प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य डॉ ऐश्वर्या सिंह, डॉ नेहा जैन एवं डॉ आदित्य आभा सिंह के साथ अन्य सम्मानित जन भी उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story