TRENDING TAGS :
Bharat Jodo Nyay Yatra: लखनऊ पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत
Bharat Jodo Nyay Yatra: रायबरेली से बछरावां, मोहनलालगंज, पीजीआई, तेलीबाग, केकेसी होते हुए यात्रा चारबाग पहुंची। राजधानी में न्याय यात्रा के पहुंचने पर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
लखनऊ पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत: : Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार देर शाम यूपी की राजधानी लखनउ पहुंची। रायबरेली से बछरावां, मोहनलालगंज, पीजीआई, तेलीबाग, केकेसी होते हुए यात्रा चारबाग पहुंची। राजधानी में न्याय यात्रा के पहुंचने पर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ता राहुल गांधी की एक झलक देखने को बेताब दिखी।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
वहीं लोगों ने जब राहुल गांधी से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया तो उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया। यात्रा के यहां पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया।
भारत जोड़ो यात्रा में भारी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पहुंचे। कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। जिस तरह से यात्रा में भीड़ जुटी उससे कांग्रेस को भी कहीं न कहीं एक उम्मीद तो दिखी। यात्रा के दौरान जहां लोग राहुल गांधी का अभिवादन करे रहे थे तो वहीं राहुल गांधी ने भी किसी को निराशा नहीं किया उन्होंने ने भी सबका अभिवादन स्वीकार किया।
नहीं गए अखिलेश
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में चर्चा थी कि अखिलेश यादव जाएंगे लेकिन अखिलेश यादव यात्रा में नहीं गए। वहीं अखिलेश की सपा और कांग्रेस में यूपी में सीटों को लेकर बात भी बनती नहीं दिख रही है। कांग्रेस यूपी में 20 सीटें मांग रही थी तो वहीं सपा उसे 17 सीटें दे रही थी। कांग्रेस तीन सीटें ऐसी मांग रही थी जहां पर सपा की मजबूत पकड़ है। ऐसे में कांग्रेस और सपा के बीच यूपी में गठबंधन होना मुश्किल ही माना जा रहा है।