Lucknow Crime: चलती ट्रेन में रेलकर्मी की पीट-पीटकर हत्या, नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

Lucknow Crime: घटना हमसफर एक्सप्रेस में हुई है। पुलिस ने मृतक रेलवे कर्मचारी की पहचान प्रशांत कुमार के रूप में की है।

Network
Newstrack Network
Published on: 13 Sep 2024 4:55 AM GMT (Updated on: 13 Sep 2024 5:29 AM GMT)
Lucknow Crime
X

Lucknow Crime (Pic: Social Media)

Lucknow Crime: नाबालिग से छेड़छाड के आरोप पर यात्रियों ने रेल कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार घटना बिहार के बरौनी से नई दिल्ली जा रही 02563 हमसफर एक्सप्रेस में हुई है। पुलिस ने मृतक रेलवे कर्मचारी की पहचान प्रशांत कुमार के रूप में की है। मामले में नाबालिग लड़की की मां ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मृतक कर्मचारी के परिवार वालों ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

लखनऊ से कानपुर तक पिटाई

जानकारी के मुताबिक हमसफर एक्सप्रेस के कर्मचारी पर कथित तौर पर नाबालिग ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसी के चलते कुछ यात्रियों ने प्रशांत की पिटाई शुरु कर दी। बाताय जा रहा है कि कर्मचारी को लखनऊ से कानपुर तक पीटते रहे। पिटाई कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन रुकने तक जारी रही। घटना की जानकारी कानपुर जीआरपी को दी गई। आरोपी और यात्रियों की पिटाई से घायल प्रशांत कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया।

बच्ची से छेड़खानी का आरोप

जानकारी के अनुसार 11 साल की बच्ची ने रेलकर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। बच्ची अपने परिवार के साथ बिहार के सिवान से इस ट्रेन में चढ़ा था। जानकारी के अनुसार परिवार ट्रेन के एम-1 कोच में सफर कर रहा था। रात करीब 11 बजे रेल कर्मचारी बच्ची के पास आया। उस वक्त बच्ची की मां शौचालय गई हुई थीं। आरोप है कि रेल कर्मचारी बच्ची को अपने साथ बुलाकर अपनी सीट पर ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की। बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां की दी। जिसके बाद यात्रियों ने रेल कर्मचारी की पिटाई कर दी।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बच्ची के साथ छेड़खानी की खबर मिलते ही उसके पिता और दादा ने यात्रियों के साथ मिलकर कर्मचारी की पिटाई कर दी। इस वक्त ट्रेन लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पहुंच चुकी थी। कानपुर तक उसकी पिटाई चलती रही। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में दोनो पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story