×

Lucknow News: राजधानी को 3666 करोड़ की सौगात, रक्षा मंत्री ने किया कई परियोजनाओं का शिलान्यास

Rajnath Singh in Lucknow: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 206 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Abhishek Mishra
Published on: 11 March 2024 8:41 AM GMT
Rajnath Singh in lucknow
X

Rajnath Singh in Lucknow   (photo: Newstrack.com) 

Rajnath Singh in Lucknow: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ को कई परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ परीक्षण केंद्र और कुछ संस्थानों का भी लोकार्पण किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रक्षा मंत्री के साथ मौजूद रहे।

लखनऊ को मिली 206 परियोजनाएं

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3666 करोड़ रुपए की 206 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह सभी परियोजनाएं विकसित भारत विकसित प्रदेश के अंतर्गत शुरू की जा रही हैं। लखनऊ के सभी विधायक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी इस मौके पर उपस्थित रहे। यहां रक्षा मंत्री ने कई संस्थानों का भी लोकार्पण किया।


रक्षा मंत्री ने राजधानी को दी सौगात

लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में रक्षा मंत्री ने शहर को कई सौगात दी हैं। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंसेज और अनुसंधान एवं विकास संगठन के रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। इसके साथ ही कुछ पार्क व सामाजिक स्थलों पर लाइट एंड सॉन्ग शो शुरू करने की तैयारी है। जनेश्वर मिश्र पार्क, यूपी दर्शन पार्क, राजाराम पार्क, हैप्पीनेस पार्क और राष्ट्र प्रेरणा स्थल में लाइट एंड सॉन्ग शो का लोकार्पण किया गया है।


3666 करोड़ रुपए की 206 परियोजनाएं

रक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़ी कई अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण किया। विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश के अंतर्गत 3666 करोड़ की 206 परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। लोकसभा चुनावों के पहले इन परियोजनाओं का शुभारंभ काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि रक्षा मंत्री की ओर से आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। उनका लोकार्पण साल 2027 की शुरुआत में किया जाएगा।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story