TRENDING TAGS :
Ram Mandir: लखनऊ के आलमबाग में निकाली गई शोभा यात्रा, राम भक्तों ने लगाए जय श्रीराम के नारे
लखनऊ के आलमबाग में निकाली गई शोभा यात्रा, राम भक्तों ने लगाए जय श्रीराम के नारे | Ram Mandir | Ram devotees took out a procession | Lucknow Latest News in Hindi Newstrack
लखनऊ के आलमबाग में निकाली गई शोभा यात्रा, राम भक्तों ने लगाए जय श्रीराम के नारे: Photo- Newstrack
Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। तो वहीं पूरे देश में रामनाम की गंुज है। कहीं कलश यात्रा निकाली जा रही है तो कहीं शोभा यात्रा। हर तरफ राम नाम की धूम मची है। यूपी की राजधानी भी राममय हो गई है। अयोध्या में रामलला के गर्भ गृह में प्रवेश करने की खुशी में लखनऊ के आलमबाग इलाके से शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी में लोग भाग लिए। शोभा यात्रा में चल रहे लोगों में गजब का उत्साह था। हर कोई राम की भक्ति में था। लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।
Photo- Social Media
शोभा यात्रा में हनुमान की वेशभूषा धारण किए एक व्यक्ति इस दौरान आकर्षण का केंद्र रहे। हर कोई उनके साथ यात्रा में चलना चाहता थे। लोग उनके साथ सेल्फी लेने को भी काफी उत्साहित थे। वे भी अपने प्रभु की धुन में मगन थे। शोभा यात्रा में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Photo- Social Media
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसको लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। कहीं रामायण का पाठ तो कहीं सुंदरकांड किए जा रहे हैं। लोग अपने घरों पर भगवान श्रीराम की तस्वीर लगे हुए झंडे लगाए हैं।
Photo- Social Media
शहर के मंदिरों में 22 जनवरी को लेकर तैयारियां
यूपी राजधानी भी राममय हो गई है। शहर में कहीं अखंड रामायण का पाठ हो रहा है तो कई सुंदरकांड का पाठ। वहीं बाजारों में प्रभु राम के चित्र बने झंडों की खूब डिमांड है। लोग इन झंडो को खरीद कर अपने बाइक, कार और घरों पर लगा रहे हैं।
Photo- Social Media
लोगों ने 22 जनवरी की भी तैयारी कर ली है। गोमती नगर की रेखा अग्रवाल कहती हैं कि हमने अपने घर में सुंदरकांड का पाठ रखा है। वहीं शहर के मंदिरों में भी 22 जनवरी को लेकर तैयारियां चल रही हैं।