TRENDING TAGS :
Lucknow News: नहीं रहे राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास, लखनऊ के SGPGI में ली अंतिम सांस
Ram Mandir Satyendra Das Passes Away: SGPGI के डायरेक्टर आरके धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 3 फरवरी को राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास शास्त्री को शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के चलते काफी दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के SGPGI के न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती कराया गया।
Ram Mandir Satyendra Das Passes Away
Ram Mandir Satyendra Das Passes Away: अयोध्या स्थित राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का बीते 10 दिनों से लखनऊ के SGPGI में इलाजे चल रहा था। उन्हें गंभीर हालत में बीते 3 फरवरी को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से डॉक्टरों की निगरानी में चल रहे इलाज के बाद बुधवार को सत्येंद्र दास का निधन हो गया, उन्होंने PGI अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।
शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की थी समस्या, न्यूरोलॉजी वार्ड में चल रहा इलाज
SGPGI के डायरेक्टर आरके धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 3 फरवरी को राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास शास्त्री को शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के चलते काफी दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के SGPGI के न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती कराया गया। इस वार्ड में वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, भर्ती होने के बाद से उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा था।
सीएम योगी ने अस्पताल पहुंचकर जाना था हाल
आपको बताते चलें कि सीएम योगी ने सप्ताह मंगलवार शाम को SGPGI पहुंचकर पुजारी सत्येंद्र दास की तबीयत का हालचाल जाना था। उनके साथ प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए डॉक्टरों को निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए थे। आपको बताते चलें कि राम मंदिर क्व मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का स्वास्थ्य खराब होने के बाद आब्से पहले उन्हें अयोध्या के सिटी न्यूरो केयर हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत लखनऊ रेफर कर दिया। एम्बुलेंस की मदद से उन्हें लखनऊ लाया गया और यहां SGPGI के न्यूरोलॉजी विभाग की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती किया गया था।