×

Lucknow Red Light Area: लखनऊ के इन रास्तों में लड़कियां ही नहीं लड़के भी असुरक्षित, जानें रेड लाइट एरिया

Lucknow Red Light Area: लखनऊ में कई ऐसे इलाके हैं जो न केवल रात बल्कि दिन में भी असुरक्षित हैं। कहीं जिस्म का धंधा तो कहीं भूतों का डर है।

Snigdha Singh
Written By Snigdha Singh
Published on: 6 Aug 2024 4:19 PM IST (Updated on: 10 Aug 2024 6:22 PM IST)
Lucknow Red Light Area
X

Lucknow Red Light Area

Lucknow Red Light Area: नजाकत, नफासत, अदब, आदाब और गंगा-जमुनी तहजीब का शहर कहा जाता है लखनऊ। यहां का चिकनकारी कपड़ा हो या चिकन लोगों में खूब मशहूर है। हमने कई बार आपको लखनऊ के मशहूर बाजार, पकवान आदि खूबियों से रूबरू कराया है। अब न्यूजट्रैक की इस रिपोर्ट में हम आपको सतर्क कर रहे हैं लखनऊ के कुछ इलाकों से यानी रेड लाइट एरिया से। रेड लाइट एरिया का मतलब होता है, ऐसा क्षेत्र जहां गैर कानूनी काम होते हों या फिर किसी कारणवश असुरक्षित हो। यूं तो हर शहर में कोई न कोई क्षेत्र ऐसा होता है, जिसे हम रेड लाइट एरिया कहते हैं। लखनऊ में भी कई ऐसे एरिया हैं, जो न केवल लड़कियां बल्कि लड़कों के लिए भी असुरक्षित माने जाते हैं।

चारबाग रेलवे स्टेशन

लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन के अगल-बगल का क्षेत्र रेड लाइट एरिया कहा जाता है। यहां जिस्म का धंधा चलता है। कई बार पुलिस ने छापेमारी में अवैध कार्यों के दौरान युवती युवतियों को पकड़ा है। वहीं यहां पर अक्सर अश्लील हरकतें, छेड़छाड़ और अपहरण जैसी घटनाएं भी होती रहती हैं। इन इलाकों में अवैध रुप से रात दस के बजे के बाद शराब बिक्री भी जारी रहती है।



कुकरैल जंगल और माल एवेन्यू ओवर ब्रिज

लखनऊ में कुकरैल जंगल रात-दिन दोनों पहर के लिए असुरक्षित माने जाते हैं। दिन में पूरी तरह से सन्नाटा रहता है। वहीं यहां सन्नाटे के चलते लड़के लड़कियां जाते हैं। ये जगह लड़कों के लिए भी असुरक्षित मानी जाती है। कई बार कुकरैल नाले में शव भी बरामद किए गए हैं। वहीं लखनऊ के मॉल एवेन्यू ओवर ब्रिज को भी रेड लाइट के क्षेत्र में गिना जाता है। यहां पर बड़ी संख्या में नशेड़ी रात में सड़क किनारे खड़े होकर शराब पीते हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं।



लखनऊ की इन जगहों पर जाने से डरते हैं लोग

लखनऊ में ऐसी कई जगह हैं जो रेड लाइट तो नहीं हैं लेकिन लोग दिन भी जाने से डरते हैं। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल इनमें से एक है। कभी इसे भुतहा जगह माना जाता रहा है। यह भी सुना गया है कि इस अस्पताल में भूत डॉक्टर बनकर मरीजों का ऑपरेशन करते थे। वहीं, लखनऊ का सिकंदर बाग सबसे भूतिया है। लोगों का कहना है कि देर रात यहां अजीबो गरीब चीज देखने को मिलती हैं। लखनऊ का ओइल हाउस सबसे हॉन्टेड जगहों में से है। बताते हैं कि इसी भवन में एक कुआं है। उसमें अंग्रेज सैनिकों को मारकर फेंका दिया जाता था, जिसके चलते यहां आत्माओं का कब्जा हो गया है।





Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story