Lucknow News: केंद्रीय मंत्री के समक्ष क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने बयां किया दर्द, SDM के खिलाफ खोला मोर्चा

Lucknow News: मलिहाबाद के तहसील मैदान में घरौनी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, विधायक जय देवी, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Shishumanjali kharwar
Published on: 21 Dec 2023 8:14 AM GMT
lucknow news
X

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री के समक्ष क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने बयां किया दर्द (न्यूजट्रैक)  

Lucknow News: राजधानी के मलिहाबाद के तहसील मैदान में बुधवार को घरौनी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, विधायक जय देवी, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि सभी ग्रामीणों को घरों का मालिकाना हक मिल सके, इसके लिये केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सभी ग्रामीणों को घरौनी मिल सके। इसके लिये क्षेत्र में भी अधिकारियों से मिलकर तेजी से अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के सामने घरौनी सम्मेलन में अपना दर्द बयां किया। उन्होंने एसडीएम मलिहाबाद मीनाक्षी पांडे के खिलाफ केंद्रीय मंत्री से शिकायत की।

साथ ही विकास किशोर ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार है। लेकिन फिर भी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की ही फरियाद नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से एसडीएम मीनाक्षी पांडे के खिलाफ कार्यवाही करने की भी मांग की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मलिहाबाद के खिलाफ़ मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story