UP BEd JEE Result 2024: बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, अलीगढ़ के मनोज कुमार ने मारी बाजी

UP BEd JEE Result 2024: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार टॉप 10 मैरिट सूची में अलीगढ़ जनपद के अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 Jun 2024 11:58 AM GMT (Updated on: 25 Jun 2024 12:41 PM GMT)
lucknow news
X

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित (न्यूजट्रैक)

UP BEd JEE Result 2024: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार टॉप 10 मैरिट सूची में अलीगढ़ जनपद के अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है। अलीगढ़ के मनोज कुमार ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 400 में से 344.67 अंक हासिल किया है। ओबीसी कैटेगरी के मनोज कुमार आर्ट्स स्ट्रीम के विद्यार्थी हैं। दूसरे नंबर पर प्रयागराज जनपद के शिवमंगल रहे। विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी शिवमंगल ने 400 में से 338.66 अंक हासिल किया है।

वाराणसी के नजीर अहमद ने तीसरा स्थान हासिल किया है। नजीर अहमद को 400 में से 338 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं अन्य चार और छात्र-छात्राओं के नाम मैरिट सूची में हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मनोज कुमार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

टॉप 10 सूची में अलीगढ़ की कुमारी दीक्षा ने पांचवां, अंजलि राय ने छठवां, हर्षिता ने नवां और आवेश कुमार ने दसवां स्थान हासिल किया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थी ऑनलाइन परिणाम चेक कर सकते हैं।

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 9 जून, 2024 को आयोजित की गई थी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पहली पाली की परीक्षा प्रातः नौ से 12 बजे तक संपन्न हुई थी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक हुई थी। बीएड संयुक्त प्रवेष परीक्षा में कुल 2.23 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1.93 लाख ही शामिल हुए थे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story