×

Lucknow News: 'असली जाट धनखड़ के साथ नहीं खड़ा'

Lucknow News: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री किये जाने के मामले में प्रतिक्रिया दी है।

Network
Newstrack Network
Published on: 21 Dec 2023 9:12 AM GMT (Updated on: 21 Dec 2023 9:13 AM GMT)
Lucknow News
X

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड और आरलडी प्रवक्ता अनिल दुबे (Social Media)

Lucknow News: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री किये जाने पर जाट बिरादरी द्वारा चुप्पी ओढ़ने और धनखड़ का साथ नहीं देने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दुबे ने कहा है कि देश में जाटों की किसी भी समस्या पर धनखड ने कभी कुछ नहीं बोला। आज जब वो फँस गये हैं तो उन्हें जाट याद आ रहे है। अनिल दुबे ने जाट जाट की रट लगाने के बावजूद जाट समाज के धनखड़ के साथ नहीं होने के मुख्य कारण कुछ इस तरह गिनाये हैं।

1. किसान आंदोलन में सरकार का साथ देना।

2. महिला पहलवानों के मुद्दे पर शांत रहना।

3. बृजभूषण जैसे सांसद से इतना कुछ होने के बाद भी एक सवाल ना करना।

4. टेनी, जिसके बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी, उसमें चुप रहना।

5. ओबीसी जैसे मुद्दों पर सरकार की तरफदारी करना।

6. किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे मुद्दों पर चुप्पी।

7. जिस क्षेत्र से आते हैं उसी क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से विचाराधीन मांग यमुना जल के बारे में आज तक एक शब्द ना बोलना।

8. किसान आंदोलन के समय जब अंधभक्त किसानों को खालिस्तानी और आतंकवादी जैसे शब्दों से अपमानित कर रहे थे, तब सरकार का साथ देना।

9 किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने व 12 तुगलक रोड को उनका स्मारक बनाने पर कुछ नहीं बोला।

अब आका के इशारे पर राजनीतिक कारणों से जाट याद आ रहे हैं मगर इन कारणों से असली जाट आज जगदीप धनखड़ जी के साथ नहीं खड़ा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story