×

Subrata Roy Last Rites live Updates: सुब्रत राय का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा लखनऊ, CM योगी बोले- प्रभु श्री राम से प्रार्थना है..

Sahara Chief Last Rites live Updates : सहारा समूह के मुखिया सुब्रत रॉय के निधन पर देश भर के दिग्गज उद्योगपतियों, राजनेता और आम लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार लखनऊ में किया जाएगा।

aman
Report aman
Published on: 15 Nov 2023 7:00 AM GMT (Updated on: 15 Nov 2023 10:40 AM GMT)
Sahara Chief Last Rites live Updates
X

सुब्रत राय (Social Media) 

Subrata Roy Funeral: सहारा प्रमुख सुब्रत राय का पार्थिव शरीर बुधवार (15 नवंबर) को लखनऊ पहुंचेगा, जिसे गोमतीनगर के सहारा शहर ले जाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहारा श्री का पार्थिव शरीर आज दोपहर 12 बजे मुंबई से लखनऊ लाया जाएगा। हालांकि, उनका अंतिम संस्कार कब होगा, इसकी कोई पुष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि, सहारा इंडिया समूह के प्रबंध कार्यकर्ता सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की आयु में मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। उनका इलाज वहां प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। रॉय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का कार्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट (Cardiorespiratory Arrest) से जान गई।

सहारा प्रमुख के निधन की खबर मिलते ही परिवार के लोग सहित निकट संबंधी सहारा शहर पहुंचने लगे। महानगर स्थित सहारा इंडिया परिवार के उप प्रबंध कार्यकर्ता ओपी श्रीवास्तव के आवास पर देर रात सुब्रत राय के अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर बैठक होती रही। माना जा रहा है कि अंतिम संस्कार में राजनीति और फिल्मी जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

Live Updates

  • 15 Nov 2023 10:40 AM GMT

    सुब्रत रॉय के परिवार के सदस्य पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट

    सुब्रत रॉय के परिवार के सदस्य पहुंचे एयरपोर्ट। सहारा श्री की पत्नी सपना राय, बहन कुकुम राय चौधरी, चांदनी राय, रिचा राय और उनके भाई जे.बी राय लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में सहारा परिवार एयरपोर्ट पर मौजूद है। कुछ ही देर में पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा।  

  • 15 Nov 2023 7:05 AM GMT

    2 बजे लखनऊ पहुंचेगा पार्थिव शरीर

    सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय (Sahara Chief Subrata Roy) का पार्थिव शरीर मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल से निकलेगा। दोपहर 2 बजे उसके विशेष विमान से लखनऊ लाये जाने की संभावना है। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों ही जगह इसको लेकर विशेष इंतजाम किये गये हैं।

  • 15 Nov 2023 3:59 AM GMT

    यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति!'


  • 15 Nov 2023 2:14 AM GMT

    शिवपाल यादव- ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भी सहाराश्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, सहाराश्री सुब्रत रॉय जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!


  • 15 Nov 2023 2:12 AM GMT

    अखिलेश यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति है क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि!  


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story