TRENDING TAGS :
Lucknow News: सुभासपा नेता ने इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ हजरतगंज थाने में दर्ज कराई FIR, अरविंद राजभर की फ़ोटो से छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप
Lucknow News: एक इंस्टाग्राम यूजर को सुभासपा यानी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की फ़ोटो से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया।
Lucknow News Today SBSP Leader Arvind Rajbhar Lodged FIR
Lucknow News: सोशल मीडिया इंस्टाग्राम यूजर की ओर से वायरल होने के चक्कर में कई बार बड़े और नामी लोगों की फ़ोटो से छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बनाकर उसे वायरल किया जाता है। ऐसे ही एक इंस्टाग्राम यूजर को सुभासपा यानी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की फ़ोटो से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। लखनऊ के हजरतगंज थाने में विवेक पासी नाम के इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ सुभासपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। सुभासपा नेता की ओर से दी गई तहरीर में इंस्टाग्राम यूजर पर अरविंद राजभर की फ़ोटो के साथ छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है।
पूर्व राज्यमंत्री को उनकी हत्या की धमकी देते हुए बनाया वीडियो
यूपी के बस्ती जिले स्थित सोनहा के रहने वाले धर्म प्रकाश चौधरी सुभासपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी हैं। उन्होंने हजरतगंज थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने हजरतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में काम करने के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा। जानकारी करने और पता चला कि वो वीडियो इंस्टाग्राम यूजर विवेक पासी की ओर से पोस्ट किया गया और उनके द्वारा ही बनाया गया। उस वीडियो में पूर्व राज्यमंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की फ़ोटो के साथ छेड़छाड़ की गई और उसे आपत्तिजनक बनाते हुए वायरल किया गया। इतना ही नहीं, वीडियो में अरविंद राजभर पर जातिगत टिप्पणी करते हुए गाली गलौज की गई और वीडियो बनाकर उनकी हत्या की धमकी देते हुए वायरल किया गया।
मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, सुभासपा नेता की तहरीर के आधार पर हजरतगंज थाने में इंस्टाग्राम यूजर आईडी के आधार पर BNS की धारा 315(4) व IT एक्ट 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हजरतगंज कोतवाली कस प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इंस्टाग्राम आईडी और उसके यूजर के बारे में पुलिस टीम जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।