TRENDING TAGS :
Lucknow News: एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष ने किया पत्रिका का विमोचन
Lucknow News: यह संस्था पिछले एक वर्ष से दिव्यांगों और गरीब बच्चों की शिक्षा, नि:शुल्क भोजन वितरण, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को प्रमुख रूप से करती है।
पत्रिका का हुआ विमोचन: Photo- Newstrack
Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों का एक समूह द्वारा संचालित सेवा साथ विकास फाउंडेशन की वार्षिक कार्योजना पत्रिका का विमोचन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने बुधवार को किया। संस्था के अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी ने अपनी संस्था के किए गए कार्यों को को लेकर अध्यक्ष से विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्हें संस्था की नीतियों से भी रूबरू कराया।
जनहित के कार्य करती है संस्था
संस्था के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था पिछले एक वर्ष से दिव्यांगों और गरीब बच्चों की शिक्षा, नि:शुल्क भोजन वितरण, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को प्रमुख रूप से करती है। साथ ही संस्था की ओर से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता व ग्रामीण क्षेत्रों में कंप्यूटर शिक्षा के प्रति भी लोगों को जानकारी देती है। इस कार्य में अन्य अग्रणी संस्थाओं द्वारा भी संस्था के पदाधिकारी सहयोग लेते हैं।
यह लोग रहे उपस्थित
उक्त मौके पर विश्वविद्यालय के छात्र नेता व संस्था के संरक्षक सर्वेश यादव, अखिलेश रावत, सत्यम यादव, रजत अग्रहरि, हर्षित द्विवेदी व संस्था के सदस्य शिवा यादव, शिवांशु दुबे, शिवपूजन पांडे, शिवम राज, रिशु जायसवाल, आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने भी इस संस्था के कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी और भविष्य में जनहित के कार्य करने की बात कही।