×

Lucknow News: पुनर्वास विवि के 127 छात्रों की छात्रवृत्ति जानकारी संदेहयुक्त, निवारण के लिए जमा करें साक्ष्य

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आशुतोष पांडेय के अनुसार जिन छात्रों की छात्रवृत्ति संबंधित जानकारी संदेहयुक्त पाई गई है। वह चार मार्च तक आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर पर बने छात्र कल्याम ऑफिस में सभी छात्र अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

Abhishek Mishra
Published on: 3 March 2024 11:45 AM GMT
Lucknow News: पुनर्वास विवि के 127 छात्रों की छात्रवृत्ति जानकारी संदेहयुक्त, निवारण के लिए जमा करें साक्ष्य
X


Lucknow News: डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले कुछ छात्रों की जानकारी संदिग्ध पाई गई है। पुनर्वास विश्वविद्यालय के 127 छात्रों की जानकारी संदेहयुक्त मिली है। जिन छात्रों की जानकारी संदेहयुक्त मिली है उन्हें चार मार्च तक आवश्यक दस्तावेज जमा करने का समय दिया गया है। इस संबंध में अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से सूचना जारी कर दी गई है।

127 छात्रों की जानकारी संदेहयुक्त

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2023-24 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले 127 छात्रों की छात्रवृत्ति संबंधित जानकारी संदेहयुक्त मिली हैं। जिससे इन सभी विद्यार्थियों का डाटा संदिग्ध कटेगरी में चला गया है। सभी विद्यार्थियों ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था।

चार मार्च तक जमा करें दस्तावेज़

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आशुतोष पांडेय के अनुसार जिन छात्रों की छात्रवृत्ति संबंधित जानकारी संदेहयुक्त पाई गई है। वह चार मार्च तक आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर पर बने छात्र कल्याम ऑफिस में सभी छात्र अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आशुतोष पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों को संदेह निवारण के लिए एक एप्लिकेशन लेटर, ऑनलाइन स्कॉलरशिप फार्म की फोटोकॉपी, छात्रवृत्ति के वर्तमान स्टेटस की एक कॉपी और संदिग्धता के निवारण से संबंधित कुछ सबूत भी जमा करने होंगे।

प्रो. संजय सिंह बने नए कुलपति

डॉ. भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह को पुनर्वास विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। कुलपति के रुप में प्रो. संजय सिंह अपना कार्यभार अगले सप्ताह से ग्रहण कर सकते हैं। राज्यपाल ने आदेश पत्र जारी कर उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। इस पद पर वे अगले पांच सालों तक बने रहेंगे।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story