TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

School Holiday in October 2024:अक्टूबर में त्योहारों की भरमार, गांधी जयंती, दशहरा से लेकर दिवाली तक स्कूल रहेंगे बंद

School Holiday in October 2024: इस माह त्योहारों की भरमार है। एक के बाद एक कई बड़े त्योहार इस माह मनाये जायेंगे। जिसके चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 1 Oct 2024 6:42 AM GMT (Updated on: 1 Oct 2024 7:26 AM GMT)
up school holidays
X

अक्टूबर में दशहरा से लेकर दिवाली तक स्कूल रहेंगे बंद (सोशल मीडिया)

School Holiday in October 2024: अक्टूबर माह की शुरूआत आज (मंगलवार) हो गयी। इस माह त्योहारों की भरमार है। एक के बाद एक कई बड़े त्योहार इस माह मनाये जायेंगे। जिसके चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा। बच्चे स्कूलों की छुट्टी को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। इस माह गांधी जयंती (दो अक्टूबर) से स्कूलों में अवकाश की शुरूआत हो जाएगी। वहीं इस माह का अंत भी बड़े त्योहार दिवाली के साथ होगा।

दो अक्टूबर (गांधी जयंती)

भारत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अवकाश होता है। छात्रों को गांधी जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। स्कूलों में गांधी जयंती के अवसर पर छात्रों में शांति और अहिंसा के मूल्यों को स्थापित करने के लिए निबंध प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनियों समेत विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

दुर्गा पूजा व विजयादशमी अवकाश

अक्टूबर माह का दूसरा सप्ताह हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। वहीं 11 अक्टूबर को महाअष्टमी और शनिवार (12 अक्टूबर) को महानवमी है। 12 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहेगा। महानवमी के अगले दिन 13 अक्टूबर (रविवार) को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है।

वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा

17 अक्टूबर (गुरूवार) को स्कूलों में वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा (बंगाली) के चलते अवकाश रहेगा। वाल्मीकि जयंती महाकाव्य रामायण के रचयिता ऋषि वाल्मीकि के जन्म दिवस के अवसर पर मनायी जाती है। स्कूलों में भारतीय साहित्य और संस्कृति में वाल्मीकि के योगदान के बारे में शिक्षित करने के लिए वाल्मीकि जयंती पर विशेष सभाएं व सत्र आयोजित किये जाते हैं। वहीं इसी दिन लक्ष्मी पूजा भी की जाएगी। लक्ष्मी पूजा विशेष रूप से बंगाली परिवारों में काफी धूमधाम से मनायी जाती है। इस दिन धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है।

दिवाली पर बंद रहेंगे स्कूल

हिंदू धर्म में दीपावली पर्व का खास महत्व है। दिवाली का रोशनी का पर्व भी कहा जाता है। इसी दिन भगवान श्रीराम श्रीलंका में रावण का वध करने के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। उसने स्वागत में अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी को दीपों से सजाया था। इस साल दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story