TRENDING TAGS :
Lucknow News: जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर लखनऊ में शिया समुदाय का जबर्दस्त प्रदर्शन, सौ साल से जारी है लड़ाई
Lucknow News: हर साल शिया मुसलमान सऊदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। इसी कड़ी में आज भी प्रदर्शन हुआ।
Lucknow News: सऊदी अरब के खिलाफ भारता का शिया समुदाय आग बबूला हो गया है और जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। वजह जानकर सारी दुनिया हैरान है। आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे। लखनऊ में चूंकि बहुत बड़ी तादाद में शिया समुदाय रहता है। इसलिए यहां पर भी शहीद स्मारक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ। जिसमें काले कपड़े और काली पट्टी पहनकर विरोध जताय गया और जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण की उठाई मांग उठाई गई। यह प्रदर्शन मौलाना यासूब अब्बास की अगुवाई में हुआ। प्रदर्शन में सऊदी अरब की नीतियों के खिलाफ आक्रोश दिखाई दिया।
पूरा मामला अब से करीब सौ साल पहले हुई घटना से जुड़ा है जब 1925 में सऊदी किंग आले सऊद ने मदीना में मौजूद जन्नतुल बकी कब्रिस्तान तुड़वा दिया था। इस कब्रिस्तान में रसूल-ए-इस्लाम की बेटी और दूसरे इमामों की कब्रें थीं। शिया समुदाय सऊदी अरब में तुड़वाई गई मजारों को दोबारा बनाने की मांग करता रहा है और इसके लिए हर साल शिया मुसलमान सऊदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। इसी कड़ी में आज भी प्रदर्शन हुआ।
प्रदर्शन के दौरान शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि सऊदी अरब के मदीना में करीब सौ साल पहले इस्लाम विरोधी कार्य किया गया था। पैगम्बर मोहम्मद साहब की बेटी और चार इमामों की मजार को 100 वर्ष पूर्व सऊदी हुकूमत ने ध्वस्त कर दिया था। जिसको लेकर शिया समुदाय में पीढ़ी दर पीढ़ी नाराजगी चली आ रही है। इसके पुनः निर्माण की मांग को लेकर हर साल पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जाते हैं। प्रदर्शन के माध्यम से ये मांग की जाती है कि भारत सरकार सऊदी हुकूमत पर दबाव बनाकर जन्नत उल बकी कब्रिस्तान का पुनः निर्माण करवाये।
इन विरोध प्रदर्शनों और पुनर्निर्माण के आह्वान के बावजूद, सऊदी सरकार ने कब्रों और मकबरों के जीर्णोद्धार के किसी भी अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। कब्रिस्तान अभी भी अपनी वर्तमान स्थिति में है, वहाँ पहले से मौजूद कब्रें और मकबरे नहीं हैं।