Lucknow News : 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक होगी श्रीराम कथा, बैठक में लिया गया निर्णय

Lucknow News : प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक बाल्मीकीय रामायण की दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा।

Network
Newstrack Network
Published on: 8 Oct 2024 3:30 PM GMT
Lucknow News : 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक होगी श्रीराम कथा, बैठक में लिया गया निर्णय
X

Lucknow News : प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक बाल्मीकीय रामायण की दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। रामकथा की तैयारियों को लेकर मोती महल लॉन में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अशोक बाजपेई की अध्यक्षता में श्रीराम कथा सेवा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ. सप्तर्षि मिश्र एवं अधिवक्ता संजीव पाण्डेय ने दी।

उन्होंने बताया कि अयोध्यावासी विश्व विख्यात कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से एक सप्ताह तक श्रीराम कथा महोत्सव में भक्ति एवं ज्ञान की गंगा बहेगी। उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर को कथा का शुभारंभ लोक विख्यात आचार्य अजय याग्निक जी द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ से होना सुनिश्चित है। बैठक में एक विशिष्ट निर्णय लिया गया कि आज से श्रीराम कथा सेवा समिति का मुख्य कार्यालय भारत सेवा संस्थान, मोती महल लान, लखनऊ होगा।

बैठक ये लोग हुए शामिल

श्रीराम कथा से सम्बंधित जानकारी भक्तजन वहां से प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में भारत सेवा संस्थान के महामंत्री डॉ. जे.एन. मिश्र, वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रज्ञा सिंह, ओंकार नाथ सिंह, सुशील दुबे, कैप्टन बंशीधर मिश्र, उदय शुक्ल, संजय मिश्रा, जे.पी. मिश्र आदि मौजूद रहे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story