Lok Sabha Chunav Results 2024: BJP की बढ़ी टेंशन, UP में मोदी सरकार के छह मंत्री लगातार चल रहे पीछे

Lok Sabha Chunav Results 2024: उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार के कई कद्दावर मंत्री मतगणना में लगातार पीछे चल रहे हैं। केंद्र सरकार के छह मंत्री अभी तक के रूझानों में लगातार पीछे चल रहे हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 4 Jun 2024 6:40 AM GMT (Updated on: 4 Jun 2024 7:19 AM GMT)
lucknow news
X

यूपी में मोदी सरकार के छह मंत्री लगातार चल रहे पीछे (न्यूजट्रैक)

Lok Sabha Chunav Results 2024: लोकसभा चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। इस बीच एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच टक्कर दिलचस्प होती जा रही है। अभी तक के रूझानों में भाजपा 295 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। वहीं इंडिया गठबंधन 229 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच सबसे अधिक चौंकाने वाले रूझान उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं। जिस यूपी में भारतीय जनता पार्टी सभी 80 सीटें जीतने का दावा कर रही थी। वहां भी भाजपा केवल 35 सीटों पर भी आगे है।

वहीं सपा ने 34 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कांग्रेस भी आठ सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार के कई कद्दावर मंत्री मतगणना में लगातार पीछे चल रहे हैं। केंद्र सरकार के छह मंत्री स्मृति ईरानी, कौशल किशोर, अनुप्रिया पटेल, अजय मिश्रा ‘टेनी’, संजीव बालियान और महेंद्र नाथ पांडेय अभी तक के रूझानों में लगातार पीछे चल रहे हैं। इन मंत्रियों ने जनता को लुभाने के लिए काफी जोर-आजमाईश की। लेकिन रूझानों के परिणाम को देख ऐसा लग रहा है कि इनके सभी प्रयास धरे रहे गये हैं।

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: यूपी में INDIA 45 और NDA 34 पर आगे, स्मृति समेत प्रदेश में मोदी सरकार के छह मंत्री पीछे

अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी 39147 मतों से पीछे चल रही हैं। यहां किशोरी लाल लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं बसपा के नन्हें सिंह चौहान तीसरे नंबर पर संघर्ष कर रहे हैं। वहीं मोहनलालगंज लोकसभा सीट से अब तक के रूझानों के परिणाम में कौशल किशोर समाजवादी पार्टी के आरके चौधरी से पीछे चल रहे है। आरके चौधरी को 55,025 मतों से आगे चल रहे हैं। कौशल किशोर को सुबह 11.30 बजे तक के रूझानों में 1 लाख 34 हजार 996 वोट ही मिले हैं। वहीं सपा उम्मीदवार आरके चौधरी को एक लाख 90 हजार 21 वोट मिले हैं। इसी तरह मिर्जापुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रमेश चंद्र बिंद ने लगातार पीछे कर रखा है। रमेश चंद्र बिंद 4564 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं।

वहीं लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ भी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ‘मधुर’ 207935 मतों के साथ अजय मिश्रा को तगड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसी चंदौली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बिरेंद्र सिंह 1089 मतों से आगे चल रहे हैं।

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को अब तक एक लाख 79 हजार 519 वोट ही मिले हैं। वहीं बिरेंद्र सिंह ने अब तक 1 लाख 80 हजार 608 वोट हासिल किये हैं। वहीं मोदी सरकार के मंत्री संजीव बालियान को भी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हरेंद्र सिंह मलिक कड़ी टक्कर दे रहे हैं। सपा उम्मीदवार हरेंद्र सिंह मलिक 28 हजार 848 मतों से लगातार आगे चल रहे हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story