World Smile Day: स्वस्थ रहने के लिए मुस्कुराना जरूरी, शरीर में बढ़ती है ऑक्सीजन की मात्रा

Lucknow News: केजीएमयू मानसिक स्वास्थ्य विभाग के डॉ. आदर्श त्रिपाठी के मुताबिक मरीजों के पॉजिटिव रहने पर ही उनके शरीर पर दवा असर करती है। इलाज के दौरान मरीजों का खुश रहना बहुत जरूरी है। हंसने से दिल की धड़कन 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

Abhishek Mishra
Published on: 4 Oct 2024 5:45 AM GMT
World Smile Day: स्वस्थ रहने के लिए मुस्कुराना जरूरी, शरीर में बढ़ती है ऑक्सीजन की मात्रा
X

World Smile Day: हर वर्ष विश्व मुस्कान दिवस चार अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मनुष्य के मूड को अच्छा करना व मुस्कान से जुड़े फायदे लोगों तक पहुंचाना है। आपको यह पता होगा कि स्वस्थ रहने के लिए हंसना-खिलखिलाना बेहद जरूरी है। इससे दिमाग के साथ दिल भी दुरुस्त रहता है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के मानसिक स्वास्थ्य विभाग व कैंसर संस्थान के साइको आंकोलॉजी यूनिट के डॉक्टर मरीजों को उपचार के साथ खुश रहने की सलाह दे रहे हैं। मुस्कान दिवस पर डॉक्टरों ने लोगों को क्या राय दी है। आइए इस बारे में जानते हैं...

मुस्कुराने से शरीर में बढ़ती है ऑक्सीजन की मात्रा

मेडिकल संस्थानों ने दावा किया है कि मुस्कुराने से मरीजों की सेहत में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। इससे उन्हें दवा पर भी कम निर्भर रहना पड़ता है। केजीएमयू मानसिक स्वास्थ्य विभाग के डॉ. आदर्श त्रिपाठी के मुताबिक मरीजों के पॉजिटिव रहने पर ही उनके शरीर पर दवा असर करती है। इलाज के दौरान मरीजों का खुश रहना बहुत जरूरी है। हंसने से दिल की धड़कन 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। यह कैलोरी को खत्म करने में मदद करती है। मेटाबॉलिज्म में भी इजाफा होता है। हंसना बंद करने के बाद आराम पर अधिक कैलोरी खत्म होगी। हर दिन 15 मिनट के लिए हंसने पर 10 से 40 कैलोरी के बीच खत्म होती है। जो मोटापा भी घटाती है। जब आप हंसने के समय गहरी सांस भरते हैं तब शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा में इजाफा होता है।

हंसने से बढ़ते डोपामाइन हार्मोन

कैंसर संस्थान के साइको आंकोलॉजी यूनिट के डॉक्टर ने बताया कि हंसने से शरीर में एक तरह का केमिकल रिलीज होता है, जिसे दिल की सेहत के लिए जरूरी माना जाता है। इसके साथ ही डोपामाइन हार्मोन भी बढ़ता है जिससे लोग खुशी महसूस करते हैं और हार्ट अटैक का जोखिम भी कम हो जाता है। डॉ. देवाशीष ने बताया कि इंसान के शरीर में चार हार्मोन्स होते हैं। जिनमें सिरोटोनिन, एंडोर्फिन, ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन शामिल हैं। जब शरीर में इन हार्मोन्स की कमी होती है तो इसका असर सेहत पर भी पड़ता है। इससे मूड और सेहत दोनों का नुकसान होता है। मुस्कुराने से चेहरे का व्यायाम होता है। जिससे मांसपेशियां हरकत में आ जाती हैं।




Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story