TRENDING TAGS :
Lucknow News: संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत पर बोली स्मृति इरानी, मुनाफा बंद हो गई इस लिए रो रही कांग्रेस
Lucknow News: महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने लंबे समय से पेंडिंग महिला आरक्षण बिल को लाया। अब हर एक जाति की महिला राष्ट्र का नेतृत्व कर सकती है।
Lucknow 9th employment fair Smriti Irani gave appointment letters
Lucknow Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी मंगलवार को 9वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने 218 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान अमेठी में संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस रद्द किए जाने को लेकर उन्होंने कहा, " मैं इस बात को लेकर अचंभित हूं कि कांग्रेस के गांधी खानदान द्वारा संचालित अस्पताल में अव्यवस्था की वजह से एक महिला की मौत हो जाती है। मृत महिला के परिजनों को सहारा देने के बजाय, जिन लोगों की वजह से मरीज को मौत हुई उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाया ओछी राजनीति कर रही है। क्योंकि कांग्रेस का मुनाफा बंद हो रहा है। अस्पताल का लाइसेंस रद्द किए जाने पर रो रहे हैं। क्या अमेठी के के रहने वाले सामान्य लोगों की जान की कीमत कुछ नहीं।"
शिव और शक्ति की बराबर आराधना
महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने लंबे समय से पेंडिंग महिला आरक्षण बिल को लाया। अब हर एक जाति की महिला राष्ट्र का नेतृत्व कर सकती है। नई सांसद भवन में महिला आरक्षण बिल पास होना देश की बड़ी उपलब्धि है। हमारी संस्कार में कभी भी महिला और पुरुष के बीच भेद नहीं किया गया। हमारे देश में शिव और शक्ति की बराबर आरधना की जाती है। इसी शक्ति को नमन करते हुए देश की महिलाओं को 33% को आरक्षण दिया गया है।"
इन विभागों के लिए वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले में चयनित नव नियुक्त कर्मियों को डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय व अन्य विभाग में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।