Lucknow News : समाजसेवी विशाल सिंह फूडमैन को मिला सम्मान, कैंसर पीड़ित मरीजों के तीमारदारों को मुफ्त खिलाते हैं भोजन

Lucknow News : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीवचंद्र शेखर ने दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा।

Network
Newstrack Network
Published on: 24 Aug 2024 3:53 PM GMT
Lucknow News : समाजसेवी विशाल सिंह फूडमैन को मिला सम्मान, कैंसर पीड़ित मरीजों के तीमारदारों को मुफ्त खिलाते हैं भोजन
X

Lucknow News : शहर के प्रसिद्ध समाज सेवी विशाल सिंह फूडमैन ने एक बार फिर नवाबों की नगरी का मान बढ़ाया है। इस बार फूडमैन विशाल सिंह को "अमेजिंग इंडियाज अवॉर्ड 2024" में फूड मैनेजमेंट एंड न्यूट्रीशन की कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार दिया गया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीवचंद्र शेखर ने दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा। विजयश्री फाउंडेशन के प्रबंधक फूडमैन विशाल सिंह पिछले 17 वर्षों से लखनऊ और वाराणसी के बड़े अस्पतालों में प्रतिदिन 1000 से अधिक तीमारदारों को नि:शुल्क भोजन प्रसाद और स्वच्छ रैन बसेरों की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही, कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए खिलौने, झूले और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास रूम का भी आयोजन किया है।

कोरोना महामारी के समय जब मानवता संकट में थी, फूडमैन विशाल सिंह ने अपनी टीम के साथ 24 घंटे बिना रुके सेवा की। उन्होंने भूख से तड़पते बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए हर संभव मदद की। उन्होंने ऑक्सीजन रेगुलेटर की कमी के चलते नल की टोटी से ऑक्सीजन बनाने का आविष्कार किया, जिससे कई जीवन बचाए गए।भूख मुक्त भारत का सपना अपने संबोधन में विशाल सिंह ने भारत को भूख मुक्त बनाने के अपने सपने को साझा किया। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती आबादी और गरीबी के कारण हंगर इंडेक्स में गिरावट हो रही है। उनका मानना है कि यदि हर व्यक्ति प्रतिदिन एक मुट्ठी राशन दान करे, तो भूख मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है।

पुण्यों का फिक्स डिपॉजिट

फूडमैन विशाल सिंह ने मानवीय सेवा को "पुण्यों का फिक्स डिपॉजिट" नाम दिया है। उन्होंने कहा कि इस कलयुग में, यदि हम ईश्वर के आशीर्वाद को प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने मानवता के दीपक को जलाए रखने के लिए राशन दान की आवश्यकता पर जोर दिया।


सरकार और समाज का समर्थन

केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू ने फूडमैन विशाल सिंह को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और आश्वासन दिया कि सरकार इस मुहिम को मजबूत करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीवचंद्र शेखर ने भी इस पुनीत कार्य में अपना समर्थन देने का वादा किया। फूडमैन विशाल सिंह ने इस सम्मान को अपने सहयोगी सेवादारों, दानवीरों और शुभचिंतकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके विश्वास और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने विजयश्री फाउंडेशन की सफलता और भूख मुक्त भारत बनाने के अभियान में साथ देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

समर्पण और सेवा का संकल्प

फूडमैन विशाल सिंह ने उम्मीद जताई कि भारत को भूख मुक्त बनाने और बच्चों में शिक्षा का दीपक जलाने के इस नेक कार्य में समाज का सहयोग उन्हें प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने सभी से इस अभियान में योगदान देने की अपील की, ताकि मानवता के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story