TRENDING TAGS :
Mission 2024: सपा ने घोषित किए प्रत्याशी, मैनपुरी से डिंपल, उन्नाव से अन्नू टंडन, गोरखपुर से काजल निषाद लड़ेंगी चुनाव
Mission 2024: सपा ने फिरोजाबाद से अक्षय यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, एटा से देवेश शाक्य, धौरहरा से आनंद भदौरिया को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।
सपा ने घोषित किए प्रत्याशी, मैनपुरी से डिंपल, उन्नाव से अन्नू टंडन, गोरखपुर से काजल निषाद लड़ेंगी चुनाव : Photo- Social Media
Mission 2024: 2024 के लोकसभा की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां जीत के लिए गणित लगाने में जुटी हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने तो यूपी की कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है।
आइए जानते हैं किसको कहां से बनाया गया उम्मीदवार-
देखें पूरी लिस्ट-
सपा ने मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, एटा से देवेश शाक्य, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अन्नू टंडन, गोरखपुर से काजल निषाद, अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चैधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। सभी ने यूपी की कई सीटों के लिए आज अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।
Next Story