Lucknow Weather: तेज हवा और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, उमस से लोगों को मिली राहत

Lucknow Weather: रविवार सुबह होते ही चटक धूप ने एक बार फिर लोगों को गर्मी का एहसास करा दिया। लेकिन दोपहर होते ही आसमान को काले बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 8 Sep 2024 8:41 AM GMT (Updated on: 8 Sep 2024 9:30 AM GMT)
lucknow rain
X

लखनऊ में तेज हवा और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज (न्यूजट्रैक)

Lucknow Weather: प्रदेश में बादलों की लुका-छिपी का दौर जारी है। राजधानी लखनऊ के कुछ इलाकों में बीते शनिवार को रूक-रूक कर बारिश हुई। लेकिन बारिश के बाद गर्मी और उमस से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ गया। वहीं रविवार सुबह होते ही चटक धूप ने एक बार फिर लोगों को गर्मी का एहसास करा दिया। दोपहर होते ही आसमान को काले बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया। आसमान में उमड़-घुमड़ करते हुए बादलों ने भगवान भास्कर की तेज किरणों को कैद कर लिया। बादल छाने से मौसम का मिजाज बदल दिया और देखते ही देखते बारिश की फुहारे पड़ने लगी। तेज हवा के साथ बारिश की बूंदों ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

रूका हुआ मानसून हो गया सक्रिय

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते कई दिनों से बादल रूठ गये थे। जिसके चलते लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही थी। तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। लेकिन रविवार से एक बार फिर रूका हुआ मानसून सक्रिय हो गया है।


रविवार को बादल छाने और फिर बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी मिली है। वहीं मौसम विभाग ने भी सोमवार से प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जतायी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में ला-नीना की सक्रियता बढ़ी है। जिसके चलते बारिश होगी। राजधानी लखनऊ में 12 सितंबर तक आसमान में घने बादल छाये रहने और रूक-रूक कर तेज बारिश होने की संभावना जतायी है।

लखनऊ में बारिश के चलते जलभराव

एक तरफ जहां रविवार दोपहर हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दी। वहीं हजरतगंज, गोमतीनगर, चिनहट, चौक और आसपास के कई इलाकों में लगभग आधे घंटे की ही बारिश के चलते जलग-जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पार करने तक के लिए लोगों को पानी में उतरना पड़ा। वहीं बारिश के बाद लोग मौसम का लुत्फ उठाते भी नजर आए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story