×

Lucknow News: खुन खुन जी कॉलेज की छात्राएं पुरस्कृत, डॉ. दिनेश शर्मा बोले- कॉलेज में बनेगी लैब

खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया के मुताबिक अर्थशास्त्र से सोनिया खरवार, अंग्रेजी से इशिका रस्तोगी, हिन्दी की वेदिका यादव, प्राचीन भारतीय इतिहास से जिज्ञासा सिंह और समाजशास्त्र से खुशबू बिंद को सम्मानित किया गया।

Abhishek Mishra
Published on: 26 Feb 2024 1:45 PM GMT
Lucknow News: खुन खुन जी कॉलेज की छात्राएं पुरस्कृत, डॉ. दिनेश शर्मा बोले- कॉलेज में बनेगी लैब
X

Lucknow News: खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण और सभागार कक्ष उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्याक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे। इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कॉलेज की 18 छात्राओं को कुल 20 पुरस्कार वितरित किए गए।

18 छात्राओं को मिला पुरस्कार

मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि देश तभी मजबूत बनेगा जब लड़कियां मजबूत होंगी। सपनें बड़े देखें और उसे पूरा करने के लिए पूरी लगन से जुट जाएं। यहां डॉ. शर्मा ने छात्राओं के लिए कंप्यूटर प्रयोगशाला बनवाने की घोषणा कर दी। साथ ही कंप्यूटर सिस्टम भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा और प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल ने कॉलेज की 18 छात्राओं को 20 पुरस्कार वितरित किए।


मेधावियों को किया पुरस्कृत

पुरस्कार वितरण समारोह में सभी विषयों में सबसे ज्यादा अंक पाने वाली मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया के मुताबिक अर्थशास्त्र से सोनिया खरवार, अंग्रेजी से इशिका रस्तोगी, हिन्दी की वेदिका यादव, प्राचीन भारतीय इतिहास से जिज्ञासा सिंह, समाजशास्त्र से खुशबू बिंद, राजनीति विज्ञान की अनिमा सिंह, बीएड की श्रेया श्रीवास्तव प्रथम, मुस्कान श्रीवास्तव द्वितीय, एमए की शिवानी सिंह, मनोविज्ञान की आस्था, संस्कृत से पल्लवी, शिक्षाशास्त्र से सारिका यादव, इतिहास की प्राची पांडेय, शारीरिक शिक्षा की सुधा तोमर और उर्दू की रुकय्या को समारोह में पुरस्कृत किया गया। सत्र 2021-22 और 2022-23 सबसे अधिक पाने वाली कुल चार छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। शैक्षिक सत्र 2021-22 में सर्वाधिक अंक लाने के लिए छात्रा दरक्षा चांद को पहला और प्रियांशी मौर्या को दूसरा पुरस्कार दिया गया। वहीं सत्र 2022-23 ने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अनिमा सिंह के पहला और सुधा तोमर को दूसरा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय, प्रबंध तंत्र से अनीता अग्रवाल, निरंजन शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।


सभागार कक्ष का किया उद्धाटन

मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा की ओर से कॉलेज को एमएलसी फंड से 20 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की गई थी। जिससे कॉलेज में एक सभागार कक्ष का निर्माण कराया गया है। वार्षिक पुरस्कार वितरण के साथ मुख्य अतिथि ने इस नवनिर्मित कक्ष का भी उद्धाटन किया।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story