×

Sahara Shree News: विशेष विमान से लखनऊ लाया गया सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

Sahara Shree News: सहारा श्री सुब्रत रॉय का मंगलवार रात मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। लंबे समय से सुब्रत रॉय का इलाज चल रहा था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 15 Nov 2023 11:49 AM GMT (Updated on: 15 Nov 2023 11:53 AM GMT)
lucknow news
X

सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर सहारा शहर लाया गया (सोशल मीडिया)

Lucknow News: सहारा श्री सुब्रत रॉय का मंगलवार रात मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। लंबे समय से सुब्रत रॉय का इलाज चल रहा था। सहारा श्री की मौत की वजह कार्डियोरेस्पिरेट्री अरेस्ट बताया गया है। उनका पार्थिव शरीर बुधवार शाम विशेष विमान से लखनऊ लाया गया। एयरपोर्ट पर सुब्रत रॉय के परिजन पहले से ही मौजूद थे। एयरपोर्ट पर उनके जेबी रॉय, बहन चांदनी रॉय और कुमकुम रॉय दोपहर में ही पहुंच गयी थी। इसके साथ सहारा श्री की पत्नी स्वप्ना रॉय भी परिजनों के साथ मौजूद रहीं।

जहां सहारा शहर में सुब्रत रॉय के पार्थिक शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सहारा ग्रुप की ओर से जारी प्रेस नोट में उनकी मौत का कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताया गया है। इसके अलावा सहारा श्री को हाइपरटेंशन और बीपी की भी समस्या थी।

सहारा ग्रुप से जुड़े गुलाम जीशान ने बताया कि सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर को गुरूवार सुबह तक लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि सहारा ग्रुप से जुड़े देशभर के कर्मचारी बड़ी संख्या में सहारा शहर पहुंच सकते हैं। सहारा श्री का अंतिम संस्कार गुरुवार को गोमती नगर स्थित बैकुंठ धाम में किया जाएगा। अंतिम संस्कार का समय कल ही तय किया जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story