×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Lucknow News: करीबी ने की पूर्व IAS की पत्नी की हत्या! ये सबूत कर रहे इशारा

Lucknow News: पूर्व आईएएस की पत्नी की हत्या और लूटपाट मामले में सामने आ रहा है कि घटना को अंजाम उनके किसी करीबी ने दिया है। घर में वारदात के वक्त मिले सबूत इसी तरफ इशारा कर रहे हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 26 May 2024 6:45 AM GMT
lucknow news
X

पूर्व आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी की हत्या में करीबी पर शक (सोषल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी के बेहद पॉश इलाके इंदिरा नगर के सेक्टर 20 के मकान नंबर 20/31 में बीते शनिवार को दिनदहाड़े पूर्व आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या और लूट की घटना हुई। मोहिनी दुबे के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करने के बाद दुपट्टे से गला कसकर हत्या की गयी। पूर्व आईएएस की पत्नी की हत्या और लूटपाट के मामले में यह सामने आ रहा है कि घटना को अंजाम उनके किसी करीबी ने दिया है। घर में वारदात के वक्त मिले सबूत इसी तरफ इषारा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में एक नीली स्कूटी पर सवार बदमाष सीसीटीवी फुटेज में नजर आये हैं।

देवेंद्र के घर से जाते ही 45 मिनट में घटना को दिया गया अंजाम

पूर्व आईएएस शनिवार सुबह सात बजे गोल्फ खेलने के लिए गोल्फ क्लब के लिए निकले थे। इसके कुछ देर बाद ही दूधिया इमरान देवेंद्र के घर दूध देने आया था। इमरान का कहना है कि मोहिनी ने उससे दूध लेकर घर के अंदर चली गयी थीं। इसके बाद ही बदमाशों ने घर में प्रवेश किया। लगभग 45 मिनट के दौरान घर में बदमाशों ने लूटपाट की और मोहिनी की हत्या कर दी। इस दौरान किचन में गैस जलता हुआ मिला।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूधिए के दूध देकर जाने के बाद मोहिनी किचन में दूध गर्म के लिए गैस जलायी थी। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला किया होगा। जिसके चलते गैस जलती रह गयी। परिजनों के मुताबिक मोहिनी बिना तस्दीक किए किसी को भी घर में आने नहीं देती थी। वहीं जब भी वह घर पर अकेली होती थी तब वह घर के सभी दरवाजों को बंद कर लेती थी। इसीलिए संभावना जतायी जा रही है कि लूटपाट और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले कोई करीबी ही हो सकते हैं।


हाल ही में बेचा था फ्लैट

बताया जा रहा है कि पूर्व आईएएस अफसर देवेंद्र नाथ दुबे ने हाल ही में 90 रुपए का फ्लैट बेचा था। साथ ही जिस मकान में देवेंद्र नाथ दुबे पत्नी के साथ रहते थे। वह आवास भी मोहिनी दुबे के नाम पर ही था। लूटपाट के दौरान के कितने जेवरात गायब हुए हैं। इसकी सटीक जानकारी पूर्व आईएएस नहीं बता सके हैं। वह पत्नी मोहिनी की मौत से सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि मोहिनी ने जो जेवरात पहने थे उनमें से सिर्फ पांच लाख रुपए की हीरे की अंगूठी गायब है। जोकि उन्होंने कुछ माह पूर्व ही मोहिनी को तोहफे में दी थी।


कहीं हत्या को लूट का रुप देना तो नहीं था मकसद

मोहिनी दुबे की हत्या के बाद पुलिस की छानबीन में घर में केवल एक ही आलमारी खुली मिली। इस आलमारी में लॉकर था। इससे यह पता चलता है कि बदमाश को जेवरात कहां रखे हैं। इसकी जानकारी पहले थी। इसके अलावा घर में किसी और आलमारी को छुआ तक नहीं गया। वहीं कमरे में देवेंद्र का पर्स भी मिला। जिसके रखे सभी पैसे भी सुरक्षित मिले। मोहिनी के शरीर पर एक अंगूठी को छोड़कर पहने हुए सभी गहने में मिले हैं। ऐसे में यह संभावना तेज हो गयी है कि कहीं मकसद केवल मोहिनी दुबे की हत्या करना ही तो नहीं था। गहने गायब कर पुलिस को भ्रमित करने के लिए लूट का रुप तो नहीं दिया गया है।


पूर्व आईएएस की दूसरी पत्नी थीं मोहिनी

पूर्व आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पहली पत्नी मीना की साल 2004 में निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने साल 2007 में उन्होंने कैंट सदर में रहने वाली मोहिनी से दूसरी शादी की थी। 2009 में देवेंद्र नाथ दुबे सेवानिवृत्त हुए थे। मोहिनी महिला सशक्तिकरण संबंधी एनजीओ चलाती थीं। देवेंद्र और मोहिनी की कोई संतान नहीं थी। वहीं देवेंद्र नाथ दुबे की उनकी पहली पत्नी मीना से दो बेटे प्रांजल और प्रतीक हैं। बड़ा बेटा प्रांजल अपने परिवार के साथ नोएडा में रहता था। बताते हैं कि वह अपने पिता की दूसरी शादी से नाखुश था। वहीं छोटा बेटा प्रतीक तकरोही में किराए के मकान में रहता था। पूर्व आईएएस ने उनके शराब की लत के चलते बेदखल कर दिया था। यह भी बताया जा रहा है कि प्रतीक की पत्नी भी उसकी शराब की आदत के चलते उसे छोड़ कर चली गयी थी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story