×

Loksabha Elections 2024: लोकतंत्र के महापर्व में शिक्षकों ने निभाई जिम्मेदारी, बोले-युवा पीढ़ी को करना प्रेरित

Lucknow University: एलयू व संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हजारों युवाओं, महिलाओं और पुरुषों से वोट देने के लिए प्रेरित किया है। एबीवीपी महानगर अध्यक्ष डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

Abhishek Mishra
Published on: 20 May 2024 6:00 PM GMT
Loksabha Elections 2024: लोकतंत्र के महापर्व में शिक्षकों ने निभाई जिम्मेदारी, बोले-युवा पीढ़ी को करना प्रेरित
X

Lucknow University: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज लखनऊ समेत 14 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। राजधानी में शाम छह बजे तक 52.03 फीसदी लखनऊ की एक अन्य सीट मोहनलालगंज में 62.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में वोटर मतदान केंद्र पहुंचे। इसी क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों और प्राचार्यों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।


राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित की

एलयू व संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हजारों युवाओं, महिलाओं और पुरुषों से वोट देने के लिए प्रेरित किया है। एबीवीपी महानगर अध्यक्ष डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। एक बेहतर राष्ट्र निर्माण में मतदान से ही अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकते। हर हाल में मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे अगली पीढ़ी भी प्रेरित होगी।


शिक्षक होने का निभाया फर्ज

लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अनिल मिश्रा ने अपनी मां के साथ लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अपनी 86 वर्षीय मां इंदिरा मिश्रा और पत्नी संग जाकर मतदान किया। फोटो शेयर कर संदेश दिया कि इतनी गर्मी में जब वह मतदान कर सकती हैं तो युवा क्यों नहीं। एलयू के प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि एक शिक्षक होने के नाते मेरा यह दायित्व बनता है कि मैं अपने विद्यार्थियों को बेहतर राह दिखाऊं। मैंने वोट देकर उसे पूर्ण किया।





Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story