Lucknow News: किशोर से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर से भर दी हवा, आंत फटी

Lucknow News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज इलाके में विजय कपूर की साईं मोटर के नाम से दुकान हैं। बताया जा रहा है कि साईं मोटर में किशोर कई माह से काम करता था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 2 May 2024 6:04 AM GMT (Updated on: 2 May 2024 6:06 AM GMT)
lucknow news
X

लखनऊ में किशोर से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर से भर दी हवा (सोशल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी के बेहद पॉश इलाके में किशोर से हैवानियत की वारदात सामने आयी है। यहां हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज इलाके में स्थित साईं मोटर में चार लोगों ने किशोर के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर प्रेशर डाल दिया। जिससे किशोर की पेट की आंत फट गयी। किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज इलाके में विजय कपूर की साईं मोटर के नाम से सर्विस सेंटर हैं। बताया जा रहा है कि साईं मोटर में किशोर कई माह से काम करता था। बीती रात साथ में काम करने वाले चार कर्मचारियों ने किशोर के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपियों का किशोर के साथ दरिंदगी करने से ही मन नहीं भरा। उन्होंने किशोर के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर प्रेशर डाल दिया। वैक्यूम क्लीनर के हवा के प्रेशर के चलते किशोर के पेट की आंत फट गयी। किशोर को गंभीर हालत में छोड़ कर आरोपी फरार हो गये।

किशोर के चीखने के आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने पुलिस और किशोर के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने चारों कर्मचारियों के खिलाफ हुसैनगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हुंडई कंपनी का फर्जी बोर्ड लगाकर विजय कपूर सभी को गुमराह करता है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story