×

BJP News: भाजपा के जिलाध्यक्षों की आज जारी होगी सूची, पहली बार जनपद में होगा नामों का ऐलान

BJP News: जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा रविवार दोपहर दो बजे समस्त जनपदों में एक साथ जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान होगा। जिला अध्यक्षों के नाम के ऐलान के वक्त हर जनपद में बड़ा नेता या मंत्री भी उपस्थित रहेगा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 16 March 2025 10:39 AM IST (Updated on: 16 March 2025 10:42 AM IST)
BJP News
X

BJP News

BJP News: लगभग दो माह के इंतजार के बाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। इस बार खास बात यह है कि जिला और महानगर अध्यक्षों के नामों का ऐलान पार्टी मुख्यालय के बजाय जिला कार्यालयों में ही की जाएगी। इससे पहले जिला और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा पार्टी मुख्यालय से ही की जाती रही है। वहीं मतभेद के चलते एक दर्जन से ज्यादा जनपदों में अध्यक्षों के नाम की घोषणा पर रोक लगी हुई है।

इस तरह रविवार को 98 में से 80 से अधिक जनपदों में ही भाजपा के जिलाध्यक्ष घोषित किये जाएंगे। जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा रविवार दोपहर दो बजे समस्त जनपदों में एक साथ जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान होगा। जिला अध्यक्षों के नाम के ऐलान के वक्त हर जनपद में बड़ा नेता या मंत्री भी उपस्थित रहेगा।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ और गाजियाबाद समेत कई जिलों में नाम की घोषणा के लिए दोपहर दो बजे बैठक होगी। जिसमें जिले के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नामों की लिस्ट जारी करते हुए भाजपा जातीय समीकरणों को भी साधने का पूरा प्रयास करेगी। क्योंकि 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिससे पहले भाजपा संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

बीते साल में शुरू हुआ था भाजपा संगठन के चुनाव प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि भाजपा संगठन के चुनाव की प्रक्रिया बीते साल में शुरू किया गया था। उस समय मंडल अध्यक्ष के चुनाव दिसंबर तो वहीं जिला अध्यक्षों के जनवरी माह के अंत तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की समय सीमा निर्धारित की गयी थी। इसके विपरीत मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया ही जनवरी माह में संपन्न हो सकी। कई जनपदों में सूची में शामिल नामों पर सवाल उठने लगे।

शिकायत यह मिली थी कि जारी सूची में महिलाओं, दलित और पिछड़े की भागीदारी कम है। शीर्ष नेतृत्व की आपत्ति पर प्रदेश स्तर पर संगठन मंत्री ने गहनता के साथ परीक्षण कर विसंगतियों को दूर कर सूची तैयार करायी है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के अनुसार लखनऊ गाजियाबाद को छोड़कर सभी जनपदों में दोपहर दो बजे बैठक होगी। दो कार्यालय वाले जनपदों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।

बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, जिले में रहने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। की मौजूदगी में बैठक होगी। प्रदेश स्तर पर खुद प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश चुनाव प्रभारी, महामंत्री संगठन प्रदेश स्तर से बैठक की ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेंगे। सभी प्रदेश कार्यालय में एक टास्क सेंटर बनाया गया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story